27 APRSATURDAY2024 8:21:28 AM
Nari

देसी गर्ल प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की Cute सी तस्वीर, बोली - 'मॉय होल हर्ट'

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Sep, 2022 02:29 PM
देसी गर्ल प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की Cute सी तस्वीर, बोली - 'मॉय होल हर्ट'

बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के साथ अक्सर अपने डेली रुटीन के किस्से शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं लेकिन अक्सर अपने फैंस के साथ पति निक जोनस और बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। फैंस भी प्रियंका की बेटी मालती की एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस भी आए दिन फैंस को नाराज न करते हुए बेटी की तस्वीर शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीर 

एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती की तस्वीर इंस्टाग्राम की स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने नन्ही बेटी को गोद से ऊपर की ओर उछालती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते प्रियंका ने नीचे कैप्शन लिखा - 'माय होल हार्ट।' प्रियंका की बेटी मालती की तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। आपको बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने कभी भी  बेटी मालती की तस्वीर में पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। 

PunjabKesari

पहले भी बना चुकी हैं गाने पर रील 

गौरतलब है कि प्रियंका ने पहले भी बेटी की एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की थी। इस वीडियो में भी मालती का चेहरा नहीं दिखाया था। वीडियो में मालती ससुराल गेंदा फूल पर डांस करती दिखाई दे रही थी। फैंस को मालती का यह वीडियो भी काफी पसंद आया था। वीडियो को फैंस का भी काफी प्यार मिला था। फैंस ने प्रियंका के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में काफी अच्छे कमेंट भी किए थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

2018 में की थी प्रियंका ने शादी 

आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में स्थित उम्मेद पैलेस में ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों में रिसेप्शन भी किया था। जिसके बाद इसी साल जनवरी में दोनों ने बेटी मालती का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया है। 

PunjabKesari

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

अगर बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' फिल्म और सीरिज 'सिटाडेल' में नजर आएगी। 'सिटाडेल' रुसो ब्रदर्स ने निर्मित की है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्रियंका आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। 

Related News