26 APRFRIDAY2024 7:45:27 AM
Nari

'द सिम्पसन्स' फैमिली का हिस्सा बने प्रियंका-निक, देखे तस्वीरें

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Dec, 2018 05:29 PM
'द सिम्पसन्स' फैमिली का हिस्सा बने प्रियंका-निक, देखे तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन पति निक जोनस इन दिनों विदेश में हैं। प्रियंका आए दिन इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल में ही प्रियंका ने चित्रकार स्टीफनो मोंडा और रिनो रूसो द्वारा प्रस्तुत ‘द सिम्पसन्स’ को शेयर किया।

प्रियंका-निक अपने खुद के हास्य चित्र किरदारों के साथ ‘द सिम्पसन्स’ परिवार का हिस्सा बन गए। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️ #simpsons

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 24, 2018 at 7:28pm PST

इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में दंपति बतौर सिम्पसन्स परिवार के रूप में पारंपरिक देसी परिधान पहने हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, अन्य में वे क्रिश्चियन वेडिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसमें समारोह की अध्यक्षता होमर सिम्पसन कर रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love #simpsons

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 24, 2018 at 7:27pm PST

दोनों ही तस्वीरों में कपल के ऊपरी होंठ उभरे हुए दिखाई दे रहे है। लोगों ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स भी किए। तस्वीरों में प्रियंका-निक की स्किन कलर को लेकर एक यूजर ने कहा, 'मैं हैरत में हूं. आपकी त्वचा एक में भूरी है और दूसरी में पीली?' 
 

 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News