02 FEBMONDAY2026 12:07:12 PM
Nari

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी नीलम से तय, जानें कौन हैं उनकी होने वाली भाभी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Feb, 2025 10:17 AM
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी नीलम से तय, जानें कौन हैं उनकी होने वाली भाभी

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार में जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय हैं।

कौन हैं नीलम उपाध्याय?

नीलम उपाध्याय एक मशहूर तमिल और तेलुगू फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म मिस्टर 7 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Action 3D, Unnodu Oru Naal, और Om Shanthi Om जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, बीते कुछ समय से वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

 

कैसे हुई सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जताते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका भाई अपनी मंगेतर से ऐप के जरिए मिला, जो उनके लिए काफी खास था।

सगाई और शादी की तैयारियां

सिद्धार्थ और नीलम ने अगस्त 2024 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। इस खास मौके पर नीलम पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं।

अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, उनकी शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार इस खास मौके को ग्रैंड बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली की नई बहू

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहले ही अपनी बेटी मालती मैरी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। अब उनके परिवार में एक और नया सदस्य जुड़ने जा रहा है, जिससे पूरा परिवार बेहद उत्साहित है।

सिद्धार्थ और नीलम की शादी की खबर ने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है। अब सभी को बस इस ग्रैंड वेडिंग का इंतजार है।
 

 
 

Related News