05 DECFRIDAY2025 3:44:08 PM
Nari

महाकुंभ में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, की गंगा मैया की पूजा-अर्चना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Feb, 2025 01:00 PM
महाकुंभ में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, की गंगा मैया की पूजा-अर्चना

नारी डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए सोमवार को प्रयागराज का दौरा किया, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की। खबरों की मानें तो वह प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी।

PunjabKesari

 अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया। अधिकारियों के अनुसार नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी। नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला।

PunjabKesari

 संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। 

PunjabKesari

 राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि यह भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पदचिह्नों पर चल रही है, जिन्होंने पिछले कुंभ में भी पवित्र स्नान किया था। अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी करने के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू शाम 5:45 बजे नई दिल्ली लौट आएंगी, जहां वह प्रयागराज में महाकुंभ की अपनी यात्रा पूरी करेंगी। 

Related News