25 APRTHURSDAY2024 5:49:11 AM
Nari

सही आकार की घड़ी घर में आएगी Positive Energy

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Nov, 2021 11:02 AM
सही आकार की घड़ी घर में आएगी Positive Energy

हर कोई उठना, सोना, खाना, पीना, कही जाना हो आदि काम समय देखकर ही करता है। इसके लिए घर हो या कार्यक्षेत्र हर जगह घड़ी की जरूरत होती है। मगर वास्तु अनुसार घड़ी हमें सही समय दिखाने के साथ हमपर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव भी डालती है। इसलिए घर या ऑफिस कहीं भी घड़ी लगाने से पहले सही दिशा व इसके आकार का खास ध्यान देना चाहिए। नहीं तो जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको घड़ी लगाने से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स बताते हैं...

PunjabKesari

ड्राइंग रूम में लगाएं घड़ी

घर के ड्राइंग रूम में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-शांति व खुशहाली का वास होता है।

इस दिशा में हो घड़ी

वास्तु अनुसार घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दिवार पर ही घड़ी लगानी चाहिए। इससे घर व ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बिगड़े व रूके हुए काम भी बनने लगते हैं। इसलिए घड़ी को लगाने से पहले उचित दिशा का ध्यान जरूर करें।

PunjabKesari

इस आकार की घड़ी शुभ

घड़ी सही जगह पर लगाने के साथ इसके आकार का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु अनुसार घड़ी को हमेशा गोल, चौकोर, अंडाकार में ही खरीदना चाहिए।  इसके अलावा आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी भी शुभ मानी जाती है। इससे घर व ऑफिस में सकारात्मकता बढ़ती है।

टूटी-खराब घड़ी घर पर ना रखें

वास्तु अनुसार घर या कार्यक्षेत्र में टूटी या खराब घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। ऐसे में जीवन, नौकरी व कारोबार संबंधी समस्याएं हो सकती है।

PunjabKesari

हमेशा सही रखें घड़ी का समय

कुछ लोग अपनी घड़ी का समय आगे कर देते हैं, ताकि वो जल्दी काम कर सके। मगर, वास्तु के अनुसार, घड़ी का टाइम कुछ मिनट आगे या पीछे रखना अशुभ होता है।

 

 

Related News