24 APRWEDNESDAY2024 6:02:07 PM
Nari

पुतिन-ट्रंप से ज्यादा पसंदीदा शख्स बने प्रधानमंत्री मोदी, YouGov की लिस्ट में प्रियंका और एश्वर्या का भी नाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Dec, 2021 10:27 AM
पुतिन-ट्रंप से ज्यादा पसंदीदा शख्स बने प्रधानमंत्री मोदी, YouGov की लिस्ट में प्रियंका और एश्वर्या का भी नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में एक बार फिर बड़ी-बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेट आधारित अनुसंधान और सर्वे से जुड़ी कंपनी यूगोव के एक सर्वे में दुनिया के सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों में नरेंद्र मोदी काे 8वां स्थान मिला है। वहीं अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 12वें स्थान पर जगह मिली है। 

PunjabKesari
YouGov ने जारी की लिस्ट

ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने हाल ही में साल 2021 के मोस्ट एडमायर्ड मेन (सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुुरुष) लिस्ट जारी की है। दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की 2021 की सूची में पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे अन्य राष्ट्र प्रमुखों से ऊपर स्थान मिला है। 

PunjabKesari
बराक ओबामा लिस्ट में सबसे आगे 

इस लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सबसे ऊपर यानी 1 नंबर पर हैं।  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दूसरा स्थान मिला। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे और पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे पायदान पर हैं। वहीं व्लादिमिर पुतिन 9वें और जो बाइडेन 20वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहली बार इमरान खान को भी जगह मिली है।  

PunjabKesari

सचिन तेंदुलकर को मिला 12वां स्थान

वहीं भारत के दिग्गजों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी के अलावा सचिन तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख खान को 14वां, अमिताभ बच्चन को 15वां और विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है। चीन से चार, अर्जेंटीना से दो, रूस-पुर्तगाल-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति को जगह दी गई।  इमरान खान 17वें और ट्रम्प 13वें नंबर पर हैं।  2021 की सबसे प्रशंसनीय महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय और सुधा मूर्ति का नाम शामिल है।
 

Related News