26 APRFRIDAY2024 11:23:37 AM
Nari

मोर पंख से दूर होगी आर्थिक परेशानी, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 02 Sep, 2018 10:49 AM
मोर पंख से दूर होगी आर्थिक परेशानी, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ज्यादातर लोग वास्तु में यकीन रखते हैं। वह अपने घर का नक्शा, उसकी डैकोरेशन यहां तक की फर्नीचर भी उसी के हिसाब से सेट करते हैं। मगर इतना कुछ करने के बाद भी कहीं ना कहीं वास्तु दोष रह ही जाता है। इसकी वजह से पैसों की किल्लत, परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा और भी कई तरह की पेरशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों से राहत पाने और वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में मोर पंख लगा सकते हैं। 

घर के वास्तु दोष दूर करने में मोर पंख काफी महत्वपूर्ण है। मोर पंख को घर में रखने से घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता। यही नहीं मोर को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा गया है। आइए जानते हैं मोर पंख को घर में रखने से क्या होते हैं लाभ। 

PunjabKesari

इस दिशा में रखें मोर पंख 
घर में पैसों को बरकत रखने के लिए मोर पंख को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इस दिशा में रखने से घर में हमेशा सकारात्मक माहौल बना रहेगा। 

 

1. पैसे की किल्लत होगी दूर
 मोर पंख को मां लक्ष्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए जिस भी घर में यह होता है वहां कभी पैसे की किल्लत नहीं होती। आप चाहें तो असली मोर पंख रख सकते हैं या फिर उसको पेंटिग भी घर में रख सकते हैं। 

 

 

2. नेगेटिव एनर्जी होगी दूर
घर से किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी और वास्तुदोष दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली है। घर में हमेशा सकारत्मक उर्जा को बनाएं रखने के लिए मोर पंख रखें। 

 

PunjabKesari

3. पति-पत्नी का प्यार बढ़ाएं
बेडरूम में मोर पंख या उसकी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच का प्यार बढ़ता है। मगर ध्यान रहे कि मोर पंख को दरवाजे के ठीक सामने लगाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। 

 

 

4. घर का माहौल होगा खुशनूमा 
वास्तु में बताया गया है कि मोर पंख पौधे को घर में लगाने से घर में बरकत आती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। घर में लगा मोरपंखी सौभाग्य का प्रतीक होता है। घर में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव का माहौल नहीं होगा।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News