26 APRFRIDAY2024 6:59:40 AM
Nari

पुलिस वालों से बोलीं पायल- अनुराग को गिरफ्तार नहीं किया तो अनशन पर बैठ जाऊंगी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 27 Sep, 2020 05:45 PM
पुलिस वालों से बोलीं पायल- अनुराग को गिरफ्तार नहीं किया तो अनशन पर बैठ जाऊंगी

बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस पायल घोष सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बाॅलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अनुराग के खिलाफ एक्ट्रेस ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। यहां तक कि पायल ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी न्याय की मांग की है। इसी बीच एक बार फिर पायल पुलिस स्टेशन पहुंची है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक पायल ने अपने वकील नीतिन सातपुते के साथ वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। पायल का कहना है कि अगर अनुराग को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी। पायल दूसरी बार पुलिस स्टेशन पहुंची और अनुराग के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की है। 

PunjabKesari

इससे पहले पायल ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मैंने एक दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह के कृत्यों के लिए दोषी हैं। मैं वही हूं जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि दोषी अपने घर पर आराम कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, पीएमओ क्या मुझे न्याय मिलेगा सर।' 

 

गौरतलब है कि पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि अनुराग ने खुद पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं अनुराग दोनों एक्स वाइफ आरती बजाज और कल्कि कोचलिन ने फिल्ममेकर का सपोर्ट किया है।

Related News