25 APRTHURSDAY2024 5:41:39 AM
Nari

एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मदद के लिए आगे आईं राष्ट्रीय महिला आयोग

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 20 Sep, 2020 10:15 AM
एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मदद के लिए आगे आईं राष्ट्रीय महिला आयोग

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप की मुसीबतें अब कम होने वाली नहीं है। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने इस केस में पीएम मोदी से भी मदद के लिए गुहार लगाई है। 

PunjabKesari

पायल ने लगाए आरोप

PunjabKesari

शेयर किए गए ट्वीट में पायल ने लिखा ,' अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया'। पायल ने अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी और पीएओ के ट्विटर एकाउंट पर भी टैग किया है और लिखा है- 'कृप्या इस पर एक्शन लें और देश को दिखाए इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए'।

सपोर्ट में आईं राष्ट्रीय महिला आयोग 

PunjabKesari

पायल के इस ट्वीट के बाद महिला आयोग रेखा शर्मा ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा- पायल घोष आप अपनी शिकायत मुझे मेल कर सकती हैं। उसको बाद महिला आयोग इस मामले को संभाल लेगा। रेखा शर्मा के इस ट्वीट पर पायल ने रिप्लाई करते हुए लिखा -  'मैं जल्द ही आपको मेल करुंगी। मदद करने के लिए धन्यवाद...।'

कंगना रनौत ने भी उठाई न्याय की मांग 

पायल के इस ट्वीट के बाद हर कोई उन्हें सपोर्ट में करने में लगा है। महिला आयोग के बाद पायल के सपोर्ट में कंगना में भी आई और उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा,' हर आवाज की अहमियत होनी चाहिए। अनुराग कश्यप को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेना चाहिए।' 

Related News