06 MAYMONDAY2024 12:50:53 AM
Nari

सगाई की खबरों के बीच अकेली लंदन के लिए निकली परिणीति,  बोली-दिखाती हूं बोर्डिंग पास

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Apr, 2023 02:31 PM
सगाई की खबरों के बीच अकेली लंदन के लिए निकली परिणीति,  बोली-दिखाती हूं बोर्डिंग पास

बॉलीवुड स्टार  परिणीति चोपड़ा ने वैसे तो इतने सालों में अपनी पर्सनल लाइफ कभी पब्लिक नहीं होने दी, लेकिन इस बार वह चूक गई। लाख छिपाने के बाद भी आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आ ही गई। हांलाकि बार- बार एक साथ दिखने के बावजूद भी दोनों ने इस बार में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऐसे में  परिणीति काे लंदन जाते देख एक बार फिर सवालों की छड़ी लग गई। 

PunjabKesari
हाल ही में खबरें आई हैं कि परिणीति और राघव जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में कपल इंटीमेट फंक्शन में इंगेजमेंट करेंगे। अभी चर्चाएं चल ही रही थी कि परिणीति एयरपोर्ट पर दिखाई दी। इस बार वह अकेली थी और उन्होंने पैपराजी के सभी सवालों के जवाब भी  दिए। 

PunjabKesari
इस दौरान  एक्ट्रेस से जब सगाई को लेकर सवाल किया गया त उन्होंने  ब्लश करते हुए कहा- लंदन जा रही हूं। इस पर पैपराजी  फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको दिखाती हूं बोर्डिंग पास।   परिणीति के लुक की बात करें तो वह रेड स्वेटर, ब्लैक पैंट और बूट्स में काफी स्टाइलिश लग रही थी। 

PunjabKesari
लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- वह सगाई के लिए शाॅपिंग करने लंदन जा रही हैं। वहीं कुछ ने कहा- लड़का मिलते ही लड़कियों की रंगत ही बदल जाती है। वहीं उनकी सगाई की बात करे तो कहा जा रहा है कि  परिणीति-राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी इंटीमेट होगी। दोनों के स्पेशल डे पर फैमिली मेंबर्स और उनके सर्किल से बहुत क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे।

PunjabKesari
 परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया में हैं, माना जा रहा है कि सगाई के चलते ही दोनों यहां आए हैं। हालांकिइ से लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related News