06 DECSATURDAY2025 3:56:41 AM
Nari

परिणीति चोपड़ा की सास अस्पताल में भर्ती,  बेटा- बहू के साथ गई थी कपिल शर्मा के शो पर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jul, 2025 06:20 PM
परिणीति चोपड़ा की सास अस्पताल में भर्ती,  बेटा- बहू के साथ गई थी कपिल शर्मा के शो पर

नारी डेस्क:  परिणीति चोपड़ा के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। परिणीति की सास यानी कि  राघव चड्ढा की मां की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह अपने बेटे और बहू के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर पहुंची। शूटिंग को बीच में रोक कर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

PunjabKesari
बेहद लोकप्रिय द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जो इस समय अपने तीसरे सीज़न में है, सभी का दिल जीत रहा है। इस सीज़न के लिए जिनसे लेब्स को बुलाया गया था, उनमें से एक नया सेलेब्रिटी कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी हैं। दोनों कल शो के सेट पर नजर आई, इस दौरान कपल ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए।

PunjabKesari
वायरलभयानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के चलते शूटिंग रद्द करनी पड़ी। प्रोडक्शन टीम शूटिंग की अगली तारीख पर फैसला लेगी। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कई दिनों से इंडिया से बाहर थी, जो अब मुंबई में लौट आई हैं। कल उन्हें पति के साथ देखकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं था। 

Related News