08 JULTUESDAY2025 7:50:01 AM
Nari

बीमार मां से मिलने लंदन से इंडिया आया था NRI, प्लेन क्रैश में तबाह हो गया पूरा परिवार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2025 01:16 PM
बीमार मां से मिलने लंदन से इंडिया आया था NRI, प्लेन क्रैश में तबाह हो गया पूरा परिवार

नारी डेस्क: अहमदाबाद कल एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। यहां लंदन जा रहे ‘एअर इंडिया' के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सब कुछ तबाह हो गए। जहां किसी ने अपनी जवां बेटी या बेटा खाेया है, वहीं कुछ का तो पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया।  जावेद अली भी अपने पत्नी और बच्चों के साथ इस हादसे में मारे गए। वह अपनी मां के लिए इंडिया आए थे। 
 

यह भी पढ़ें: मरने से पहले इस बात से टूट गए थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड
 

37 वर्षीय जावेद अली लंदन में रहते थे। मां की  हार्ट सर्जरी के लिए जावेद अपनी पत्नी मरियम, बेटा जयान (8) और बेटी अमीन (4) के साथ इंडिया आए थे। मां की तबीयत ठीक होते ही उन्होंने  वापस जाने की  तैयार कर ली, पर उन्हें क्या मालूम था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।  प्लेन हादसे में जावेद अली के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी मारे गए। 
 

यह भी पढ़ें: पाई- पाई जोड़कर रिक्शा वाले ने बेटी को लंदन के लिए किया था रवाना


बता दें कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक हुई इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्रियों को लेकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) वीरवार अपराह्न सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि  शव इतने जल चुके हैं कि उनकी शिनाख्त करना जटिल है।'
 

Related News