20 JULSUNDAY2025 5:10:10 AM
Nari

मरने से पहले इस बात से टूट गए थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड, वायरल हुआ आखिरी पोस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2025 12:25 PM
मरने से पहले इस बात से टूट गए थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड, वायरल हुआ आखिरी पोस्ट

नारी डेस्क:  मोटर वाहन घटक विनिर्माण कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति कपूर को गोल्फ खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि मौत से कुछ देर पहले ही उन्होंने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का दुख जताया था। 

PunjabKesari
संजय कपूर निधन के कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा था- 'अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें भगवान शक्ति दे।' संजय कपूर अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनसे हुआ एक बेटा है।

 

वहीं सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया- ‘‘ बेहद दुख के साथ, हम अपने चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर के 12 जून 2025 को ब्रिटेन के इंग्लैंड में निधन होने की सूचना देते हैं।'' इसमें कहा गया, कपूर एक दूरदर्शी नेता एवं दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया। सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था। यह एक अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है।
 

Related News