20 APRSATURDAY2024 3:05:53 PM
Nari

झलक के सेट पर इमोश्नल हुई नोरा फतेही, सृति झा की Performance को देख छलका दर्द

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Nov, 2022 04:55 PM
झलक के सेट पर इमोश्नल हुई नोरा फतेही, सृति झा की Performance को देख छलका दर्द

अपने शानदार डांस स्किल्स और किलर मूव्स के साथ बॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फैंस को उनका डांस बहुत ही पसंद आता है। इसके अलावा नोरा की किसी भी गाने में परफोर्मेंस सॉन्ग को और भी हिट बना देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस झलक दिखला जा सीजन 10 में नजर आ रही थी। बीते दिन शो का फिनाले एपिसोड था जिसमें नोरा काफी इमोशनल नजर आई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पहली बार अपने साथ हुए धोखे की भी बात की है। 

PunjabKesari

सृति झा की परफॉर्मेंस से इमोशल

एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करती लेकिन झलक दिखला जा के सेट पर शो की कंटेस्टेंट सृति झा की परफॉर्मेंस देख नौरा इमोशल हो गई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि सृति की परफॉर्मेंस ने उनका दिल छू लिया और उन्हें कुछ पुराने दिन याद करवा दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bari Tisha 🍓 (@tisha_o3)

नहीं रोक पाई आंसू 

सृति की परफॉर्मेंस ने जजे से लेकर मौजूद गेस्ट और ऑडियंस का भी दिल जीत लिया। नोरा ने बड़ा पछताओगे की गाने की शूटिंग याद करते हुए बताया कि यह गाना उस दौरान शूट हुआ था जब वह भावनात्मक रुप से बहुत ही कठिन समय से गुजर रही थी। गाने की भावनाओं को एक्ट्रेस ने अपने दिल पर ले लिया था। 

अंगद बेदी के साथ रिलेश में थी नोरा फतेही 

गौरतलब है कि एक्टर अंगद बेदी और नोरा फतेही एक बहुत ही सीरियल रिलेशनशिप में थे। परंतु साल 2018 में अंगद ने अचानक से नेहा धूपिया के साथ शादी कर ली जिसके बाद नोरा एकदम से टूट गई थी।ऐसा भी कहा जाता है कि जो हुआ उससे उबरने में नोरा को कई महीने भी लग गए थे। लेकिन इसके बाद नोरा पूरी तरह से काम में लग गई। उन्होंने ब्लॉकबस्टर गाने दिलबर-दिलबर के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दुनिया भर में मशहूर होने के अलावा नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में भी नजर आने वाली हैं।  

PunjabKesari

 


 

Related News