27 APRSATURDAY2024 1:03:53 PM
Nari

सिटिजन ऑफ मुंबई के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नीता अंबानी, रिलांयस फाउंडेशन ने खुद दी जानकारी

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Sep, 2023 03:43 PM
सिटिजन ऑफ मुंबई के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नीता अंबानी, रिलांयस फाउंडेशन ने खुद दी जानकारी

देश के मशहूर बिजनेसमैन की पत्नी नीता अंबानी सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। अब एक बार दोबारा से नीता अंबानी से जुड़ी एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे ने सिटिजन ऑफ मुंबई के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस बात की जानकारी खुद रिलांयस फाउंडेशन ने सोशल मीडिया के जरिए सबको  दी है। 

 

मुंबई इंडियन्स की मालकिन हैं नीता अंबानी 

नीता अंबानी फेमस मुंबई इंडियन्स टीम की मालिक भी हैं। इसके अलावा फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं। आपको बता दें कि इसी कंपनी ने इंडियन सुपर लीग की शुरुआत की थी। इसके अलावा नीता अंबानी एमआई न्यूयॉर्क की भी मालिक हैं जिन्होंने मेजर क्रिकेट का पहला संस्करण जीता है। 

PunjabKesari

 कल्चरल सेंटर चला रही हैं नीता अंबानी

रिलांयस  फाउंडेशन वेबसाइट की मानें तो नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की पहली भारतीय महिला सदस्य भी हैं। वह पहली भारतीय हैं जिनको न्यूयॉर्क में स्थित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड के ट्रस्टी के रुप में चुना गया है। इससे पहले इसी साल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शुरुआत भी उन्होंने की थी। इस सेंटर का मुख्य मक्सद भारत की कला और संस्कृति को अच्छी तरह से प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करना है। 

क्या है सिटिजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 

यह रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से दिया जाने वाला एक फेमस अवॉर्ड है जिसे हर साल समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में खास योगदान देने के लिए दिया जाता है। आपको बता दें कि इसी साल नीता अंबानी ने सांस्कृतिक केंद्र की शुरुआत की है।

PunjabKesari

अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने में योगदान दे रही हैं नीता अंबानी 

आपको बता दें कि नीता अंबानी सर एच एन(Sir HN) रिलायंस फाउंडेशन के जरिए भारतीयों को विश्व स्तर पर अच्छी मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्दध करवा रही हैं। उनकी देखरेख में रिलायंस फाउंडेशन सभी को अच्छा जीवन और अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए बदलाव कर रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रिलायंस फाउंडेशन की चेयपर्सन ने बताया था कि रिलायंस फाउंडेशन छोटे शहरों से लेकर कई दूर के गांवो तक 7 करोड़ लोगों तक पहुंच बना चुका है। 

Related News