19 APRFRIDAY2024 2:14:34 PM
Nari

नेहा धूपिया की लाडली हुई 2 साल की, Mickey-Minnie थीम पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Nov, 2020 04:36 PM
नेहा धूपिया की लाडली हुई 2 साल की, Mickey-Minnie थीम पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया बेशक फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों नेहा अपने पति और बेटी मेहर के साथ समय बीता रही है। इसी बीच नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी मेहर की मिक्की और मिन्नी थीम पर बर्थडे पार्टी रखी थी। इस दौरान पूरे परिवार ने खूब एन्जाॅय किया। नेहा ने बेटी मेहर के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस दौरान अंगद और नेहा की बेटी के साथ खूबसूरत बाॅन्डिंग देखने को मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 

तस्वीरों के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'पेरेंटिंग सभी परम संतुलन अधिनियम के बारे में है। सभी दिनों में होने वाली थकावट और जन्मदिन के पार्टी थीम को सही तरह से करना !!!! अंगद बेदी आप सभी को मेरी जरूरत है।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को मुंबई के वुमैन हॉस्पिटल में बेटी मेहर को जन्म दिया था। नेहा ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर शेयर कर उसका नाम बताया था। बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर करते नेहा ने लिखा था, 'मेहर धूपिया बेदी।' वहीं, अंगद के पापा बिशन सिंह बेदी ने मेहर जन्म लेने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया था।

Related News