25 APRTHURSDAY2024 12:42:57 AM
Nari

खास गुणों के मालिक होती हैं इस महीने में जन्मी लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Nov, 2020 01:34 PM
खास गुणों के मालिक होती हैं इस महीने में जन्मी लड़कियां!

किसी की भी राशि के साथ उसके जन्म का महीना भी बहुत मायने रखता है। इससे भी उसकी पसंद, नापसंद, शौक आदि का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में बात नवंबर महीने में जन्मी लड़कियों की करें तो ये स्वभाव से बड़ी ही शांत और सहनशील होती है। सभी का भला करने के बावजूद भी इन्हें सफलता पाने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी नवंबर महीने में पैदा हुए हो तो चलिए आपके स्वभाव के बारे में...

दमदार पर्सनेलिटी

नवंबर महीने में जन्मी ल़ड़कियां बेहद दमदार पर्सनेलिटी की होती है। अपने तेज दिमाग से ये चीजों के जल्दी ही समझ कर हासिल करती है। बात इनके करियर की हो या रिलेशनशिप की ये हर चीज में बैंलेस बना कर रखती है। इन्हें किसी भी कीमत पर हार पसंद नहीं होती है। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो ये लड़कियां अपना हौंसला कम नहीं होने देती है।  ऐसे में ये अपनी मेहनत व लगन से जिंदगी में एक अच्छे मुकाम को हासिल करती है। 

PunjabKesari

आकर्षित

इस महीने में जन्मी लड़कियां दिखने में बेहद ही खुबसूरत होती है। ऐसे में ये पलभर में ही किसी को अपना दीवाना बना लेती है। तीखे नैन-नक्श वाली ये लड़कियां बेहद ही आकर्षित होती है। ऐसे में लोग इनसे जल्दी इप्रेस हो इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं। 

तेज दिमाग की मालिक

इन लड़कियों का दिमाग बेहद ही तेज होता है। ऐसे में ये सामने वाले के चेहरे से आसानी से पता लगा लेती है कि वे क्या सोच रहे हैं। इनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर 
 के चलते ये किसी भी परिस्थिति को आसानी से समझने में सक्षम होती है। साथ ही मुसीबतों का जल्दी ही हल निकाल देती है।

नहीं मानती हार

ये लड़कियां किसी भी परिस्थिति का डट कर सामना करती है। ऐसे में अपनी जीत को पाने में इन्हें चाहे जितना मर्जी समय लगे ये हार नहीं मानती है। साथ ही अपने इस गुण के चलते सफलता को पाकर ही सांस लेती है। 

सहनशील और शांति पसंद 

ये लड़कियां सहनशीलता व शांति पसंद होती है। ऐसे में ये किसी के कुछ कहने पर लड़ने की जगह बात को खत्म करना सही समझती है। इन्हें बिना मतलब और बेकार में किसी बात में पड़ना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। 

PunjabKesari

रोमांटिक 

ये लड़कियां स्वभाव से बहुत ही रोमांटिक होती है। ऐसे में इनकी लव लाइफ शानदार होती है। साथ ही इन्हें अलग-अलग जगह पर घूमना, पार्टी करना बहुत अच्छा लगता है। इनके इस गुण के चलते इन्हें पार्टी लवर कहना गलत न होगा। 

बदला लेने वाली

ये लड़कियां सभी के साथ मिलजुल कर रहना पसंद करती है। मगर कही कोई इन्हें धोखा दें तो वे इस बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती है। किसी  द्वारा कुछ गलत करने पर उसे जल्दी भूल नहीं पाती है। साथ ही सामने वाले से बदला लेकर ही इन्हें चैन मिलता है। 

दूसरों की मदद करने वाली 

नवंबर के महीने में जन्मी लड़कियां बहुत ही दयालु होती है। इन्हें दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लोग दुनिया में लोगों की भलाई करने ही आए हैं। 

दिल से निभाते रिश्ता 

बात इनकी लव लाइफ की करें तो ये लड़कियां अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान रखती है। साथ ही पार्टनर से बेइंतहा प्यार करने के चलते दिल से रिश्ता निभाता है। साथ ही पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद रखती है। वैसे तो ये छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। मगर बात इनके पार्टनर पर आए तो ये उनके लिए किसी से भी लड़ने में देर नहीं लगाती है। 

बेहतरीन करियर 

भले ही इन्हें जीवन में कड़ी मेहनत किए बिना कुछ हासिल नहीं होता है। मगर बात इनके करियर की करें तो ये लड़कियां आत्म प्रेरित होती है। ऐसे में जिस काम में भी हाथ डालती है। उसमें सफलता हासिल करके ही मानती है। इसके अलावा नवंबर महीने में जन्मी लड़कियां एक अच्छी कलाकार, लेखक, पत्रकार, पुलिस और डिटेक्टिव बन सकती है। 

Related News