01 MAYWEDNESDAY2024 5:09:45 AM
Nari

सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़े Nainital का नजारा नहीं है जन्नत से कम, ऐसे करें पूरी ट्रिप प्लान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Dec, 2022 12:48 PM
सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़े Nainital का नजारा नहीं है जन्नत से कम, ऐसे करें पूरी ट्रिप प्लान

नैनीताल देश की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार है। चारों ओर से वादियों से घिरे नैनीताल को घूमने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। नैनीताल के प्राकृतिक नजारे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सर्दियों के दिनों में नैनीताल बर्फ की चादर ओढ़ लेता है, जिससे यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप नैनीताल जाना चाहते हैं तो आज हम आपको नैनीताल ट्रिप की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपको नैनीताल की ट्रिप प्लानिंग में काफी आसानी होगी। 

नैनीताल कैसे पहुंचे?

दिल्ली से नैनीताल की दूरी 320 किलोमीटर है। नैनीताल जाने के लिए डायरेक्ट कोई प्लाइट या ट्रेन नहीं है। नैनीताल का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। आप राजधानी दिल्ली से काठगोदाम की ट्रेन का टिकट बुक करा लें। काठगोदाम से नैनीताल के लिए कई सारी बसें और कैब मिल जाएंगी।

PunjabKesari

नैनीताल का किराया

दिल्ली से नैनीताल जाने में नाम मात्र का खर्च आएगा। 200 रुपये तक में काठगोदाम का स्लीपर क्लास का टिकट मिल जाएगा। काठगोदाम से नैनीताल जाने के लिए बस का किराया सस्ते में हो जाएगा।

PunjabKesari

रुकने का खर्च

नैनीताल दिल स्टेशन होते हुए भी बजट के अंदर घूम सकते हैं। यहां पर रुकने से लिए 500 से 2000 रुपये के बीच अच्छे होटल मिल जाएंगे।

खाने का खर्च

नैनीताल में खाना भी काफी सस्ता है। यहां पर वेज और नॉनवेज, नार्थ और साउथ इंडियन हर तरह का खाना मिल जाएगा। नैनीताल में पहाड़ी खाना काफी टेस्टी और सस्ता होता है।

नैनीताल के टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल का कोना-कोना खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां की 'नैनी झील' पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद कि जाती है।

PunjabKesari

यहां पर स्नो व्यू पॉइंट और इको केव गार्डन भी बेहद खूबसूरत हैं।

Related News