29 APRMONDAY2024 10:30:07 AM
Nari

नवाबों के शहर Hyderabad में मनाएं शाही अंदाज में क्रिसमस, इन ऐतिहासिक जगहों की करें सैर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Dec, 2022 02:32 PM
नवाबों के शहर Hyderabad में मनाएं शाही अंदाज में क्रिसमस, इन ऐतिहासिक जगहों की करें सैर

25 दिसंबर जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे क्रिसमस की तैयारियां जोर पकड़ रही है। लोग क्रिसमस की खरीदारी में बिजी हैं, इसके आलवा लोग क्रिसमस वीकेंड पर वेकेशन पर जाते हैं। अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर अपने दोस्त के साथ क्रिसमस मनाना चाहते हो तो हैदराबाद के आसपास बहुत सी खूबसूरत ऐतिहासिक जगहें हैं जहां पर आप जा सकते हो। आईए जानते हैं इनके बारे में-

गोलकुंडा

इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि गोलकुंडा हीरे उत्पादन के लिए जाना जाता था। जानकारों की मानें तो इस क्षेत्र से दुनिया के सबसे महंगे हीरे का उत्पादन हुआ है। वर्तमान समय में दुनिया के कई देशों में जो हीरे हैं, वो गोलकुंडा के क्षेत्रों से ही मिला है । खासकर, कोहिनूर हीरा भी गोलकुंडा के क्षेत्रों में मिला था। इसके अलावा, गोलकुंडा ग्रेनाइट चट्टानों के लिए जाना जाता है। आप यहां पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के साथ भारत के इतिहास से रुबरु होने के लिए आ सकते हो। ये किला हैदराबाद से सिर्फ 5 मील दूर है। आप बड़े आराम से सड़क के रास्ते से गोलकुंडा पहुंच सकते हैं।

PunjabKesari

वारंगल किला

हैदराबाद से कुछ दूरी पर वारंगल फोर्ट भी है। इस किले का निर्माण सन 1391 में काकतीय वंश के राजा गजपति देव ने कराया था। ये किला सुबह 9 बजे खुलता है और शाम 8 बजे बंद हो जाता है। इस किले में प्रवेश के लिए 15 रुपये देने होते हैं।

PunjabKesari

चारमीनर

दिल्ली में कुतुब मीनार और हैदराबाद में चारमीनार बहुत फेमस है। चारमीनर का निर्माण सन 1591 में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि हैदराबाद में सबसे ज्यादा पर्यटक चारमीनार देखने आते हैं। ये खूबसूरत सामारक मूसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। वहीं चारमीनार के पश्चिम में लाद बाजार है। इस खूबसूरत स्मारक का निर्माण ग्रेनाइट,चूना पत्थर और संगमर्मर से हुआ है।

PunjabKesari

आप अपने दोस्तों के साथ चारमीनार देखने के लिए जा सकते है। खासकर, क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटक चारमीनार देखने आते हैं। इसके अलावा, रामप्पा मंदिर और हजार स्तंभों वाला मंदिर है।
 

Related News