26 APRFRIDAY2024 4:22:02 AM
Nari

थकान और स्ट्रेस! बच्चे के जन्म के बाद बदल जाती हैं कई चीजें, यू रखें मां का ध्यान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2022 01:33 PM
थकान और स्ट्रेस! बच्चे के जन्म के बाद बदल जाती हैं कई चीजें, यू रखें मां का ध्यान

छोटे बच्चों की माताओं को अन्य लोगों की तुलना में आराम करने और शारीरिक व्यायाम करने का बेहद कम मौका मिलता है, जिसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए उन्हे आराम देकर, व्यायाम के लिए प्रेरित कर और स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत का महत्व समझाना चाहिए।  

PunjabKesari
हाल में मां बनीं महिलाएं अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और कुछ अन्य नयी चीजों की शुरुआत कर सकती हैं। शोधकर्ताओं की एक टीम ने लगभग 10 वर्षों तक मातृत्व में रहने वाली महिलाओं के जीवन में आए बदलावों का अध्ययन किया है। उन्होंने इस बात का अध्ययन किया है कि मातृत्व महिलाओं के जीवन को कैसे समृद्ध करता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने "अच्छी मां" होने की समाज की धारणा को भी चुनौती दी है।

PunjabKesari

महिलाओं के मातृत्व जीवन में मातृत्व अवकाश कानून, बच्चों की देखभाल और अवकाश सेवाओं तक उनकी पहुंच संबंधी नीतियों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। शोधकर्ताओं ने हाल में मां बनी कई महिलाओं से बातचीत की है। अधिकतर महिलाओं ने जरूरत के अनुसार आराम नहीं मिलने और शारीरिक गतिविधियों की कमी होने की बात कही है ।

PunjabKesari
शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के अलावा खुद के लिए भी समय निकाल लेती हैं जबकि कुछ महिलाएं अधिकतर समय अपने बच्चों की देखरेख में जुटे होने के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। लेकिन हकीकत यह है कि बच्चे को जन्म देने के बाद सभी महिलाओं को खुद के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है।

PunjabKesari
शोधकर्ताओं ने अपने हालिया अध्ययन में गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म के 18 महीने बाद तक महिलाओं के दैनिक जीवन पर अध्ययन किया है। शोध में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद के अपने जीवन को लेकर जिन उम्मीदों की कल्पना करती हैं, वास्तविकता में वे उम्मीदें पूरी तरह से बदल जाती हैं।

(डॉन ट्रसेल और जेनिफर मूराडियन, ब्रॉक यूनिवर्सिटी तथा शैनन हेब्लेथवेट और स्टेफ़नी पैटर्सन, कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी)

 

Related News