02 MAYTHURSDAY2024 3:10:22 AM
Nari

Halloween Special: भारत की सबसे ज्यादा डरावनी है ये जगहें, एक बार जरुर करें Visit

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2022 04:11 PM
Halloween Special: भारत की सबसे ज्यादा डरावनी है ये जगहें, एक बार जरुर करें Visit

दुनिया भर में मनाया जाने वाला डरावना हैलोवीन का त्योहार शुरु हो चुका है। हर साल यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। हैलोवीन डे में लोगों को पिशाच, कंकाल, भूत, चुड़ैलों, शैतानों आदि को डरावनी वेषभूषा में देखा जाता है। अगर आप इस त्योहार का ज्यादा मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन 4 जगहों पर जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

भानगढ़ 

राजस्थान के भानगढ़ में आप जाकर सैर कर सकते हैं। यह भारत की डरावनी जगहों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस किले का वातावरण ही ऐसा है कि यहां पर किसी की मौजूदगी महसूस होती है। भानगढ़ में आकर लोगों को एक अजीब से बैचेनी महसूस होती है। इस जगह को लेकर यह अफवाह भी है कि यहां बहुत से लोग आकर गायब हो चुके हैं। इसके अलावा इस किले के बाहर भी लिखा है कि यहां शाम के बाद न ठहरें। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर एक रानी रहती थी। इस रानी पर तांत्रिका ने तंत्र विद्या की थी। क्योंकि वह तांत्रिक रानी को हासिल करना चाहता था। लेकिन रानी ने कभी भी ऐसा नहीं होने दिया। तांत्रिक मरने के बाद इस स्थान को भूतिया होने के श्राप दे गया था। ऐसे में अगर आप भी हैलोवीन के मौके पर डरावनी जगह की तराश कर रहे हैं तो भानगढ़ में जा सकते हैं। 

PunjabKesari

दिल्ली कैंट 

हैलोवीन के दिनों में आप दिल्ली कैंट में भी जा सकते हैं। राजधानी दिल्ली में भी भूतों की कहानियां और ऐसी कई डरावनी जगहें है जिनकी आप सैर कर सकते हैं। यह डरावनी जगहों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर एक महिला का भूत रहता है जो कई बार सफेद कपड़ों में भी दिखाई देता है। इसके अलावा यह महिला का भूत रास्ते में जाने वाली गाड़ियों से भी लिफ्ट मांगता है। जिसके बाद अचानक से भी गायब हो जाता है। 

PunjabKesari

डिसूजा चॉल 

आप हैलोवीन में मुंबई के डिसूजा चॉल को देख सकते हैं। इस जगह को भी सबसे ज्यादा डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि काफी समय पहले एक महिला दुर्घटनावश कुए में गिर गई थी। जिसके बाद उस महिला की आत्मा चॉल के पास घूमती है। ऐसा माना जाता है कि इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं मिला। यह कहानी सच्च है या नहीं इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन रात के बाद चॉल के लोग अपने घरों में से भी नहीं निकलते। 

PunjabKesari

जतिंगा गांव 

हैलोवीन में आप असम में स्थित जतिंगा गांव में जा सकते हैं। यह छोटा सा गांव दीमा हसाओ में स्थित है। यहां पर कई सारी अनोखी और भयानक घटनाएं भी हो चुकी हैं। चांदनी रातों में यहां एक अजीब घटना हुई थी जिसे आज अनएक्सप्लेन्ड इवेंट (unexplained event) भी कहते हैं। यहां पर कई पक्षी समूह में आकर आत्महत्या करते हैं। जिसके बारे में आजतक किसी को नहीं पता चल पाया है। 

PunjabKesari

Related News