21 FEBSATURDAY2026 10:16:07 PM
Nari

मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की सुचाता,भारत की नंदिनी टॉप-20 में,अब तक 6 बार भारत ने जीता मिस वर्ल्ड खिताब

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Jun, 2025 02:10 PM
मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की सुचाता,भारत की नंदिनी टॉप-20 में,अब तक 6 बार भारत ने जीता मिस वर्ल्ड खिताब

 नारी डेस्क: हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य फिनाले खत्म हो गया। इस बार का खिताब थाइलैंड की सुंदरता ओपल सुचाता चुआंगश्री के नाम रहा। उन्होंने 108 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने सिर सजाया। वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 तक जगह बनाई, हालांकि वह फाइनल के टॉप-8 में जगह नहीं बना पाईं।

फिनाले में हुई रंगारंग प्रस्तुति

फिनाले की शुरुआत टॉप-40 कंटेस्टेंट्स के कल्चरल रैंप वॉक से हुई, जहां भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर बनीं और उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मिस वर्ल्ड 2024 की विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को ताज पहनाया। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड रनर-अप्स में एथियोपिया की हासेट डेरेज, पोलैंड की माजा क्लाज्दा और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम को सम्मानित किया गया।

भारत के लिए गर्व की बात – 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब

मिस वर्ल्ड के 72 साल के इतिहास में भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। पहली भारतीय विजेता रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में यह मुकाम हासिल किया था। उसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने यह खिताब भारत के नाम किया। ये सभी महिलाएं न केवल ब्यूटी की मिसाल बनीं, बल्कि उन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर गर्व से ऊंचा किया।

PunjabKesari

नंदिनी गुप्ता: भारत की नई उम्मीद

राजस्थान के कोटा शहर की 21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। छोटे शहर से निकलकर नंदिनी ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल का टाइटल भी जीता है और टॉप-40 तक अपनी जगह बनाई है। अब सबकी निगाहें ग्रैंड फिनाले पर हैं कि क्या वह भारत को सातवीं बार मिस वर्ल्ड का खिताब दिला पाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

भारत के लिए शुभकामनाएं और भविष्य की उम्मीदें

भारत की सुंदरियों ने हमेशा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। नंदिनी गुप्ता की मेहनत और समर्पण को देशभर से भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी सफलता न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि भारत के लिए गर्व का क्षण भी साबित होगी।

मिस वर्ल्ड 2025 के इस मंच पर भारत की नंदिनी गुप्ता की धमाकेदार प्रस्तुति देखना निश्चित ही रोमांचक होगा। देश उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा है और उम्मीद है कि वे मिस वर्ल्ड का ताज भारत के नाम कर इतिहास रचेंगी।
 

Related News