18 APRTHURSDAY2024 9:21:30 PM
Nari

LFW2022 Day 3: तीसरे दिन छा गई Mira Kapoor, एक्ट्रेस के आगे फीका पड़ा Shahid की पत्नी का लुक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Mar, 2022 04:39 PM
LFW2022 Day 3: तीसरे दिन छा गई Mira Kapoor, एक्ट्रेस के आगे फीका पड़ा Shahid की पत्नी का लुक

दिल्ली में FDCI और लैक्मे फैशन वीक का ज्वाइंट फैशन वीक हो रहा है जो 27 मार्च तक चलेगा। फैशन वीक के पहले और दूसरे दिन में कुछ ग्लैमरस नए ट्रेंड देखे गए, जो टिकाऊ कपड़ों की नई लाइनों के साथ सेट किए गए थे। आज इस कार्यक्रम का तीसरा दिन है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने रैंप वॉक की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मीरा मशहूर डिजाइनर आयशा राव के कलैक्शन के लिए शोस्टॉपर बन रैंप पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने मैचिंग हाई-वेस्ट फ्लोरल ऑपुलेंट लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मोटी पट्टियों और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसके साथ उन्होंने एक स्लीक-बैक हेयरडू चुना, जो उन्हें बिल्कुल अलग दिखा रहा था। इसके साथ ग्लोइंग स्किन डार्क आईब्रो, मूंगा आईशैडो और न्यूड लिपशेड लगाया था। जहां उनकी ड्रेस ने चर्चा की, वहीं मीरा का ग्लैमर लुक भी फैंस को खूब पसंद आया।

ओवरऑल कलैक्शन की बात करें तो FDCI x लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन आयशा राव और निकिता म्हैसालकर (Nikita Mhaisalkar) अपनी कलैक्शन पेश करती नजर आईं। आयशा राव का कलैक्शन काल्पनिक प्रिंट, बनावट और मूड-बूस्टिंग रंगों का अनोखा कॉम्बिनेशन था। राव की नई लाइन-अप अनर्गल ग्लैमर के साथ मॉर्डन फैशन को जोड़ती है।

वहीं, निकिता का कलैक्शन "Terrain" नवाजो जनजाति की चित्रमय पर अधारित था।

Related News