28 MARTHURSDAY2024 1:32:24 PM
Nari

राज कुंद्रा पर मीका सिंह का बयान, कहा- 'हां मैंने भी देखा है ऐप'

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Jul, 2021 10:34 AM
राज कुंद्रा पर मीका सिंह का बयान, कहा- 'हां मैंने भी देखा है ऐप'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री में हाहाकार मच गया है। हर कोई इस खबर से शोक्ड है। जानकारी के लिए बतां दे कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके बाद कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के राज को इस पुरे मामले का  'प्रमुख साजिशकर्ता' बताया है।

PunjabKesari

मीका ने कहा, राज के ऐप में से एक वीडियो को देखा है
वहीं अब इस पूरे मामले में बाॅलीवुड सिंगर मीका सिंह का बयान सामने आया है। मीका सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि उन्होंने राज के ऐप में से एक वीडियो को देखा है।

राज कुंद्रा अच्छा आदमी है, और अच्छे की उम्मीद है
पोर्न फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा का नाम आने पर मीका सिंह ने उन्हें 'अच्छा आदमी' बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं, लेकिन राज के अन्य ऐप में से एक ऐप को देखा है। उन्होंने कहां कि वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ नहीं था उसके अंदर, इसलिए अच्छे की उम्मीद है।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपु सूडान बालकृष्ण कुंद्रा उर्फ ​​राज कुंद्रा ने यूके स्थित एक कंपनी केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को ऐप बेच दिया था, जिसका आनर उनका बहनोई प्रदीप बख्शी था। राज मुंबई से गतिविधियों को नियंत्रित कर रहे थे।

राज कुंद्रा ने इस बिजनेस में 10 करोड़ रुपये लगाए 
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने इस बिजनेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे। अधिकारियों ने बताया कि ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि राज कुंद्रा की कंपनी के तार इस मामले से जुड़े हुए थे, लेकिन सीधा लिंक न होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी रही।  और सबूत इकट्ठे किए जिसके बाद राज को गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

ऑडिशन पहले सेमी न्यूड और फिर फुल न्यूड हो गई थी
वहीं इस पुरे मामले में मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा मालवाली पुलिस थाने में संपर्क किए जाने के बाद फरवरी 2021 में मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला था  कि कुछ छोटे कलाकारों को वेब सीरिज और फिल्म में काम करने का मौका देने का लालच दिया गया था, जिसके बाद उन्हें ऑडिशन के नाम पर कुछ शॉट्स लिए जाते थे। इन शॉट्स में थोड़ा सा बोल्ड सीन करना पड़ेगा, वो बोल्ड की डेफिशन पहले सेमी न्यूड और फिर फुल न्यूड हो गई थी, जिसके बाद यह मामला गंभीर होता गया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related News