05 DECFRIDAY2025 8:02:53 PM
Nari

Met Gala में मिले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा, 19 साल पुराना लुक किया रीक्रिएट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 06 May, 2025 05:15 PM
Met Gala में मिले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा, 19 साल पुराना लुक किया रीक्रिएट

नारी डेस्क: Met Gala 2025 इस साल भी न्यूयॉर्क में बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा। दोनों ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर छा गए।

पहली बार Met Gala पहुंचे शाहरुख 

शाहरुख खान पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर आए। उन्होंने फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया ऑल ब्लैक सूट पहना था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। दूसरी तरफ, प्रियंका चोपड़ा ने ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा डिजाइन किया गया कस्टमाइज पोल्का डॉट गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

'डॉन' मूवी का लुक हुआ रीक्रिएट

इन दोनों का यह लुक देखकर फैंस को तुरंत 19 साल पुरानी फिल्म ‘डॉन’ (2006) की याद आ गई। दरअसल, उस फिल्म में भी शाहरुख को ब्लैक सूट और प्रियंका को पोल्का डॉट ड्रेस में देखा गया था। सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि ये लुक शायद जानबूझकर 'डॉन' के किरदार डॉन और रोमा को ट्रिब्यूट देने के लिए चुना गया है।

ये भी पढ़ें: Met Gala 2025: कियारा ही नहीं, रिहाना ने भी फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सुनाई खुशखबरी

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

एक यूजर ने एक्स (Twitter) पर दोनों लुक्स की तुलना करते हुए लिखा – "डॉन और रोमा ने Met Gala टेकओवर कर लिया।" वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा – "डॉन और रोमा फिर किसी मिशन पर निकले हैं!" इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस में चर्चा है कि क्या ये सब प्लान किया गया था या सिर्फ एक खूबसूरत इत्तेफाक था।

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोप्पिकर और ओम पुरी जैसे कलाकार भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और आज भी लोगों के बीच इसके किरदार यादगार माने जाते हैं।
  

 

 

 

 

 

 

Related News