30 APRTUESDAY2024 2:01:40 AM
Nari

शाही परिवार से अभी भी नाराज है मेगन मार्कल, बोली- उन्हें माफ करना आसान नहीं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Aug, 2022 12:44 PM
शाही परिवार से अभी भी नाराज है मेगन मार्कल, बोली- उन्हें माफ करना आसान नहीं

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की पत्नी और ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ मेगन मार्कल ने एक बार फिर शाही घराने को लेकर कई राज खोले। उनका कहना है कि जब वह और उनके पति ब्रिटेन में थे तब महज उनकी उपस्थिति से ही शाही परिवार के लोग असहज हो जाते थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह शाही परिवार को माफ नहीं कर सकती। 

PunjabKesari

पूर्व अभिनेत्री ने एक अमेरिकी पत्रिका ‘द कट’ में प्रकाशित अपने साक्षात्कार में कई खुलासे किए। मेगन ने हैरी और उनके पिता राजकुमार चार्ल्स के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्षमा बेहद महत्वपूर्ण है। क्षमा नहीं करने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। लेकिन क्षमा करने के लिए भी बहुत प्रयास करना पड़ता है। मैंने सचमुच प्रयास किया है यह जानते हुए कि मैं कुछ भी बोल सकती हूं। 

PunjabKesari

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह अपने साथ किये गए बर्ताव के लिए शाही परिवार को माफ कर सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि यह आसान नहीं है। मेगन (41) और हैरिस (37) ने 2020 में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था और तभी से उनके और राजपरिवार के बीच तनावपूर्ण रिश्ता है। दंपति ने ब्रिटिश मीडिया और उसके कथित नस्लीय बर्ताव का हवाला देते हुए ब्रिटेन छोड़ दिया था।

PunjabKesari
वे अब अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से शाही परिवार के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की है। पिछले साल ऑप्रा विन्फ्रे को दिए गए साक्षात्कार में मेगन ने शाही परिवार में नस्लवाद के बाद में बात की थी। तब हैरी ने बताया था कि उनके पिता युवराज चार्ल्स उनके फोन नहीं उठाते थे।

Related News