19 APRFRIDAY2024 2:11:42 AM
Nari

विश्व सुंदरी ने उड़ाए होश, लहंगे में राजकुमारी से कम नहीं लग रही मानुषी छिल्लर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2022 02:45 PM
विश्व सुंदरी ने उड़ाए होश,  लहंगे में राजकुमारी से कम नहीं लग रही मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक  मानुषी  ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में एंट्री कर ली है।

PunjabKesari

अपनी डेब्यू फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड  संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। जहां  एक तरफ लोग उनके किरदार की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी नई तस्वीरों ने तहलका मचा दिया।

PunjabKesari
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार के साथ पहुंची मानुषी को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। वह बेबी पिंक कलर के लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।

PunjabKesari

पूर्व मिस वर्ल्ड  ने लहंगे के साथ  मैचिंग नेट का दुपट्टे और चोकर नेकलेस पेयर किया। प्यारी सी स्माइल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी।

PunjabKesari
इस लुक के साथ मानुषी ने मेकअप बहुत सिंपल रखा। लोग उनकी लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं अक्षय ब्लैक कलर के कुर्ते के साथ मैचिंग ब्लेजर और धोती पहने नजर आए।

PunjabKesari
 फिल्म 'पृथ्वीराज'  में उन्हें सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा। इसी फिल्म के जरिए मानुषी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

 

Related News