30 APRTUESDAY2024 1:31:35 PM
Nari

घर पर ही बनाएं मैंगो आइसक्रीम

  • Updated: 20 Feb, 2017 05:17 PM
घर पर ही बनाएं मैंगो आइसक्रीम

ज़ायका:  आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं है। बच्चे हो या बूढ़े सभी को आइसक्रीम बेहद पसंद होती है। गर्मियों के मौसम में अगर रोज़ आइसक्रीम खाने को मिले तो बात ही अलग है। हम अपने घर में भी आइसक्रीम बना सकते हैं। आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है इसका इस्तेमाल करके हम आइसक्रीम को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। आइए देखिए इसे बनाने की विधि-

सामग्री

क्रीम- 3 कप
आम- 2 बड़े आकार के
वेनिला एक्सट्रैक्ट- 1 छोटा चम्मच
चीनी- 3 कप

विधि-

- सबसे पहले आम छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें मिक्सी में चीनी के साथ पीस कर रख लिजिए।
- एक दूसरे कटोरे में क्रीम को अच्छी तरह फैंट कर इसमें आम और चीनी का मिक्सचर डालकर अच्छे से मिला लें। 
- अब इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट डालकर अच्छे से हिलाएं। आम और क्रीम के मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में 1 से 2 घंटों के लिए रखें। 2 घंटों के बाद इसे फ्रिज में से निकाल कर चम्मच के साथ हिलाएं और इसे फिर से फ्रिज में रख दें। ऐसे 3 बार इसको फ्रिज में से निकाल कर चम्मच से हिलाएं और जमने के लिए रख दें। इससे आइसक्रीम स्मूथ और स्वादिष्ट बनेगी। आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार है।


 

Related News