05 DECFRIDAY2025 4:35:22 PM
Nari

Mamta Kulkarni का 34 साल पहले बना था मंदिर, एक अफेयर ने तबाह कर दिया करियर और जीवन

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 05 Feb, 2025 01:38 PM
Mamta Kulkarni का 34 साल पहले बना था मंदिर, एक अफेयर ने तबाह कर दिया करियर और जीवन

नारी डेस्क: ममता कुलकर्णी, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस, ने महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी हासिल की थी। हालांकि, बढ़ते विवादों के कारण उन्हें यह पदवी सिर्फ 7 दिनों में ही छिन गई। इस पर ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 सालों से साधना कर रही हैं और फिल्मों से दूर भक्ति में लीन थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह महामंडलेश्वर बनना नहीं चाहती थीं, लेकिन किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के दबाव में आकर उन्होंने यह पदवी स्वीकार की।

साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1993 में फिल्म ‘आशिक आवारा’ से की थी, लेकिन इससे पहले वह साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। तमिल और तेलुगु फिल्मों में उनकी एक्टिंग को जबरदस्त सराहना मिली थी। ‘नंबर्गल’ जैसी फिल्मों से वह साउथ इंडियन दर्शकों की चहेती बन गईं। इसके बाद, ममता ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई और फिल्मों जैसे 'बेताज बादशाह', 'गैंगस्टर', 'करण अर्जुन', 'आंदोलन' आदि में काम किया।

PunjabKesari

आंध्र प्रदेश में ममता का मंदिर

ममता कुलकर्णी के फैंस का दीवानापन इतना था कि 34 साल पहले आंध्र प्रदेश में उनके नाम का एक मंदिर बनवाया गया था। 1991 में उनकी फिल्म ‘नंबर्गल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद, नेल्लोर में उनके भक्तों ने एक मंदिर बनवाया था और उन्हें देवी की तरह पूजने लगे थे। इसके बाद ममता की लोकप्रियता और बढ़ गई।

विक्की गोस्वामी संग रिलेशनशिप ने किया सब खत्म

देखते ही देखते ममता कुलकर्णी बॉलीवुड का भी जाना-पहचाना नाम बन गई थीं. 90 के दशक में उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती थी। करियर के पीक पर एक्ट्रेस का नाम अंडरवर्ल्ड के ड्रग्स माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा। विक्की गोस्वामी के साथ उनका रिश्ता बहुत चर्चा में था और इसके बाद वह अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं।

PunjabKesari

13 साल पहले देश छोड़कर विदेश भागी

साल 2013 में ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी की और देश छोड़कर चली गईं। उन्होंने कई सालों तक भारत से बाहर रहकर अपनी जिंदगी बिताई। 13 साल बाद, 2025 में वह भारत लौट आईं और महाकुंभ में महामंडलेश्वर के रूप में चर्चा में आईं।

Related News