28 APRSUNDAY2024 12:04:53 AM
Nari

दिल्ली के पास हैं ये खूबसूरत झीलें, जहां वीकेंड पर जाकर ले सकते हैं पूरा मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jul, 2021 06:03 PM
दिल्ली के पास हैं ये खूबसूरत झीलें, जहां वीकेंड पर जाकर ले सकते हैं पूरा मजा

कोरोना के मामलों में अब गिरावट आने लगी है। ऐसे में अब लोग घर से बाहर जाने व घूमने का प्लान कर रहे होंगे। वहीं कुछ लोग कहीं दूर तो कइयों को घर के आसपास की जगह पर घूमना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो चलिए आज हम आपको यहां के पास पड़ने वाली खूबसूरत झीलों के बारे में बताते हैं। जहां पर आप फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियां या वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा एडवेंचर के शौकीन यहां पर बोटिंग, जेट स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग आदि का मजा ले सकते हैं।   

सिलिसढ़ झील 

सिलिसढ़ झील राजस्थान के अलवर में बनी हुई है। यह दिल्ली से करीब 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस खूबसूरत झील के किनारे पर आप बैठकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर बोटिंग, जेट स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग और वॉटर जॉर्बिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

सूरजकुंड झील 

सूरजकुंड झील दिल्ली से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत व आकर्षित झील को10वीं शताब्दी के राजा सूरजमल ने बनवाया था। यहां पर हर साल मेला लगता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसके अलावा वीकेंड की छुट्टी मनाने के लिए लोग यहां आना पसंद करते हैं। अक्सर लोग यहां पर पिकनिक मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी इस खूबसूरत झील के पास फैमिली पिकनिक भी एन्जॉय कर सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

दमदमा झील

दमदमा झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा के गुरुग्राम में है। यहां पर वीकेंड में भारी संख्या में कपल्स आते हैं। दमदमा झील में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है। ऐसे में फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह झील एकदम परफेक्ट रहेगी। 
 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

Related News