17 MAYFRIDAY2024 6:30:39 AM
Nari

नाश्ते में बनाएं सूजी और आलू के हेल्दी सैंडविच, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 23 Jun, 2023 01:16 PM
नाश्ते में बनाएं सूजी और आलू के हेल्दी सैंडविच, जानिए आसान रेसिपी

सूजी से वैसे तो बहुत तरह का नाश्ता बनता है लेकिन अगर आप रोज-रोज एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो आप नाश्ते में सूजी और आलू से बनने वाला सैंडविच ट्राई कर सकते है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री 

सूजी - 1 कप
आलू - 2 (उबले हुए)
तेल - 2 बड़े चम्मच
हरी मटर - 25 ग्राम
दही - 50 ग्राम
प्याज -  1 पीस
लाल मिर्च पाउडर-  1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- आधी छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया थोड़ा सा

PunjabKesari

बनाने की विधि   

1 एक बड़े कटोरे में सूजी, दही और नमक को अच्छे से मिलाएं।
2 इसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर 10 मिनट के लिए ढक दें।
3 एक पैन में तेल गर्म कर प्याज और हरी मटर को भूनें।
4 फिर उबले हुए आलू के साथ सभी सामग्री को मिलाकर 4 मिनट तक भुनें।
5 तवे को गैस पर रखे और उस पर तेल लगाकर गर्म करें।
6 फिर सूजी का 1 चम्मच घोल तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाए।
7 घोल को 2 मिनट तक सीटें और उसे पलट दें।
8 इसके बाद उसके ऊपर से भुने हुए आलू को फैलाकर लगा दें। 
9 आलू के ऊपर से भी थोड़े से सूजी के घोल को डाल दें।
10 सैंडविच के ऊपर से तेल लगाकर दोनों तरफ से 5 मिनट तक सेकें।
11 इसे बाद सबको गर्मागर्म सर्व करें।  

PunjabKesari

 


 

Related News