16 APRTUESDAY2024 6:56:36 AM
Nari

महाशिवरात्रि: विवाह में हो बाधा या नौकरी की परेशानी, इन मंत्रों से दूर होगी सारी समस्याएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Mar, 2021 12:10 PM
महाशिवरात्रि: विवाह में हो बाधा या नौकरी की परेशानी, इन मंत्रों से दूर होगी सारी समस्याएं

महाशिवरात्रि का पावन त्योहार हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 11 मार्च दिन गुरुवार को होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा व व्रत रखने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे पापों से मुक्ति मिलने के साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अन्न, धन व सेहत संबंधी समस्याएं दूर होती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। ऐसे में सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ कुंवारे लोगों को मनचाहा साथी मिलता है। पूजा व व्रत के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से भी भगवान शिव की असीम कृपा पाई जा सकती है। 

इन मंत्रों सें करें महादेव को प्रसन्न

महाशिवरात्रि के दिन जल में 4 चावल के दाने व फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। फिर 3 बेल पत्र अर्पित करके पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके इन मंत्रों का जाप करें। 

- ओम् नमः शिवाय
- ओम् राहुवे नमः
- ओम् नमो वासुदेवाय नमः

इन मंत्रों का जाप करने से मनोकामना पूरी होगी। जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली आएगी। 

विभिन्न समस्याओं से छुटाकारा दिलाएंगे ये मंत्र 

PunjabKesari

- महामृत्युंज्य मंत्र

ओम् त्रयंम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं!
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्!!

इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु व डर से छुटकारा मिलेगा।

- 'शं हृीं शं'

इस मंत्र का जाप करने से सेहत दुरुस्त रहने के साथ लंबी आयु मिलेगी। 

- 'ओम् शं हृीं शं हृीं शं हृीं शं हृीं ओम्'

आज के समय में लोगों को नौकरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करें। नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानी से जल्द ही राहत मिलेगी।

- 'ओम् ऐं हृी शिव गौरी मव हृीं ऐं ओम्'

कुंवारे लोगों द्वारा इस मंत्र का जाप करने से शादी में आने वाली परेशानियां दूर होगी। साथ ही सुयोग्य व मनचाहा साथी मिलेगा। 

PunjabKesari

- 'ओम् मं शिव स्वरुपाय फट्'

जो लोग किसी शत्रु से परेशान है वे इस मंत्र का जाप करें। 

- 'ॐ हौं सदाशिवाय रोग मुक्ताय हौं फट्'

कई बार बीमारी पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती है। साथ ही बार-बार बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में इस मंत्र का उच्चारण करने से सेहत में सुधार होगा।

- 'हृीं ओम् नमः शिवाय हृीं'

शनि की साढ़े साती होने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिव जी के इस मंत्र का जाप करने से इस शनि साढ़े साती का असर कम होने लगेगा।

- 'ओम् क्रीं नमः शिवाय क्रीं'

इस मंत्र का जाप करने से पुराने केस से राहत मिलेगी। 

- 'ओम् ऐं गे ऐं ओम्'

परीक्षा व जॉब इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए इस मंत्र का जाप करने से फायदा मिलेगा। 

PunjabKesari

- ओम् हृीं ग्लौं अमुकं सम्मोहय सम्मोहय फट्!

माना जाता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने व शिव जी की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है। ऐसे में जो लोग पहले सी प्रेम में हो वे भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करें। 

- 'ओम् गं ऐं ओम् नमः शिवाय ओम्'

जिद्दी व बिगड़े बच्चों को कंट्रोल करने के लिए उनसे इस मंत्र का जाप करवाएं। इससे उनकी एकाग्रता शक्ति भी बढ़ेगी। 

- 'ओम् अनंग वल्लभाये विदेश गमनाय कार्यसिद्धयर्थे नमः'

जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं वे भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करें। 

- 'ओम् हृौं शिवाय शिवपराय फट्'

घर में कलह रहने से तनाव भरी स्थिति रहती है। ऐसे में यह मंत्र सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनाएं रखने में मदद करेगा।


 

Related News