29 APRMONDAY2024 4:44:30 PM
Nari

मां लक्ष्मी की चाहते हैं विशेष कृपा तो कभी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 16 May, 2023 07:23 AM
मां लक्ष्मी की चाहते हैं विशेष कृपा तो कभी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

अकसर हम लोग घर में साफ सफाई के लिए झाड़ू का प्रयोग करते है। लेकिन क्या आप लोग जानते है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं कई धार्मिक ग्रंथों में यह तक कहा गया है कि जिस घर में साफ सफाई होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। पुराणों में भी झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से जुड़ा बताया गया है। झाड़ू के खरीदने या उसे इस्तेमाल करने में कोई भी गलती हो जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिस घर में झाड़ू का अनादर होता है, वहां ज्यादा देर तक मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

झाड़ू और मां लक्ष्मी का संबंध

स्वच्छता की शुरुआत झाड़ू से ही होती है और मां लक्ष्मी का आगमन भी वहीं होता है जहां होती है स्वच्छता होती है। दरअसल स्वच्छता का संबंध शुक्र ग्रह से। ग्रहों में शुक्र ग्रह को धन, संपदा और संपत्ति के लिए जाना जाता है जो मां लक्ष्मी के रूप है। मां लक्ष्मी का वास उस घर और स्थान में होता है जहां साफ सफाई होती है। झाड़ू को मां लक्ष्मी के उपकरण के रूप में जाना जाता है। मां शीतला ने भी अपने एक हाथ में झाड़ू धारण की हुई हैं। जिस प्रकार किताब को पैर मारने से विद्या या मां सरस्वती का अनादर होता है। उसी तरह झाड़ू के अनादर करने से मां लक्ष्मी का अनादर होता है।

PunjabKesari

 झाड़ू खरीदते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

1अगर आप घर की सफाई के लिए नई झाड़ू खरीदकर लाए हैं तो पुरानी झाड़ू को तुरंत न फेंके। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। ध्यान रहे आप झाड़ू को शनिवार दिन ही खरीदे।

2 पुरानी झाड़ू को फेंकने के लिए गुरुवार, शुक्रवार या एकादशी का दिन नहीं चुनना चाहिए। ये तीनों दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माने जाते हैं। अगर आप इस दिन उनकी प्रिय वस्तु फेंकते हैं तो वे रुष्ट हो जाती हैं। इसलिए झाड़ू को शनिवार के दिन ही फेंके।

3 झाड़ू को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को कहीं भी न रखें इसे छिपा कर ही रखें ताकि ये किसी के नजर में न आए।

4 कभी भी झाड़ू को किचन और अनाज रखने वाली जगह में न रखें। इससे दरिद्रता और बीमारी बढ़ती है।

5 ध्यान रहे झाड़ू को कभी भी फेंकना या जलाना नहीं चाहिए। इससे झाड़ू का अपमान होता है।

6 रात में कभी झाड़ू लगानी पड़ जाए तो इसका कचरा रात में कहीं स्टोर करके रखें। रात में हो सके तो न झाड़ू लगाएं और न ही कचरा फेकें।

7 कभी भी झाड़ू खड़ा करके न रखें।

8 झाड़ू पर पैर लगाने से महालक्ष्मी का अनादर होता है। झाड़ू घर का कचरा बाहर करती है और कचरे को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। जिस घर में पूरी साफ-सफाई रहती है वहां धन, संपत्ति और सुख-शांति रहती है। इसके विपरित जहां गंदगी रहती है वहां दरिद्रता का वास होता है।

9 धनतेरस के पर्व पर नई झाड़ू खरीदनी चाहिए साथ ही इसकी पूजा भी करनी चाहिए।

 

PunjabKesari

 

 

 

 

Related News