03 MAYFRIDAY2024 9:09:22 AM
Nari

कृति सेनन को इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा महंगा, Viral Video देख फैंस ने किया ट्रोल

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2023 06:35 PM
कृति सेनन को इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा महंगा, Viral Video देख फैंस ने किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आए दिन फैंस की सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी फिल्मों के कारण तो कभी अपने रिलेशन की खबरों की कारण वह फैंस की लाइमलाइट ले ही लेती हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर किया। इस दौरान वह समरी व्हाइट आउटफिट में दिखी। हांलाकि कृति ने अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाया था लेकिन फैंस ने उन्हें शूट कर लिया और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें फैंस एक्ट्रेस की सादगी काफी पसंद कर रहे हैं।  

इकोनॉमी क्लास में सफर करती दिखी कृति 

सोशल मीडिया पर कृति का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह आगे की सीट पर बैठे बच्चे से भी बात करती दिख रही हैं। फिर दोनों एक-दूसरे के साथ भी खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कृति का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

लोगों ने दिया ऐसा  रिएक्शन 

एक्ट्रेस का यह वीडियो देख फैंस ने मिक्स सा रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'हां क्योंकि इंडिगो में कोई बिजनेस क्लास नहीं है।' 

PunjabKesari

वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस का साथ देते हुए लिखा कि - 'हां तो हम क्या करें, क्या वो इंसान नहीं है, कर सकती है वो भी ट्रैवल आप लोग शांत रहो।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'तो इंडिगो में बिजनेस होती नहीं है।' 

PunjabKesari

बच्चे के साथ खेलते हुए वीडियो भी हुआ वायरल 

इसके अलावा कृति का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को कृति का  यह बचपना काफी पसंद आ रहा है कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है। तो कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है। 

'आदिपुरुष' में दिखेगी कृति

वहीं अगर बात कृति सेनन के वर्कफ्रंट की करें तो वह आखिरी बार 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब कृति जल्द ही प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में दिखने वाली है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसमें कृति माता सीता का किरदार में दिखने वाली हैं। 

PunjabKesari
 

Related News