25 APRTHURSDAY2024 7:17:36 PM
Nari

लक्ष्य पाने के लिए पूरी जी जान लगा देती है इस राशि की लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Aug, 2020 03:03 PM
लक्ष्य पाने के लिए पूरी जी जान लगा देती है इस राशि की लड़कियां!

सभी लोगों का नेचर अलग- अलग होने से उन्हें समझ पाना थोड़ा मुश्किल भरा काम होता है। ऐसे में बात अगर राशियों की करें तो इनमें से धनु राशि की लड़कियां जहां पूरी आजादी से जिंदगी जीना पसंद करती है, वहीं दूसरी ओर अपने सकारात्मक व्यवहार से किसी का भी दिल आसानी से जितने में माहिर होती है। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। साथ ही इन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो हर परिस्थिति में इनका साथ निभाए। तो चलिए जानते हैं धनु राशि की लड़कियों को बारे में विस्तार से...

आजाद ख्यालों वाली

इस राशि की लड़कियां किसी के मुताबिक रहने की जगह खुल कर जिंदगी जीना पसंद करती है। इन्हें किसी भी तरह का बंधन या रोक- टोक बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में ये लड़कियां अपने आजाद ख्यालों को लेकर जिंदगी का हर एक पल अच्छे और खुशी से बीताते में विश्वास रखती है। 

घूमने की शौकिन 

धनु राशि की लड़कियों को अलग और नई जगह पर घूमने का बेहद शौक होता है। इन्हें अपनी जिंदगी को हंसी, खुशी, घूमते - फिरना पसंद होता है। ऐसे में ये लड़कियां ऐसे ही पार्टनर की तलाश में रहती है जो इनके साथ हर पल को अच्छे से एन्जॉय करें। 

nari,PunjabKesari

लक्ष्य को रखती है सबसे आगे

ये लड़कियां स्वतंत्र विचारों के साथ तेज दिमाग की होती है। ऐसे में ये जिस भी काम को एक बार करने की ठान लेती है। अपनी पूरी लगन व मेहनत से उसे हासिल करके ही मानती है। ये बिना डरे या रुके अपने लक्ष्य को पा लेती है। ऐसे में ये अपरने करियर में खूब नाम कमाती है। साथ ही इन्हें ऐसे पार्टनर की चाह होती है जो इन्हें इनके लक्षण को पूरा करने में मदद करें। इनका हर परिस्थिति में हौंसला बढ़ाए। 

तेज दिमाग वाली 

ये लड़कियां तेज दिमाग की होने से हर काम को करने में सक्षम होती है। ये तेज दिमाग के साथ क्रिएटिविटी करने में भी बहुत माहिर होती है। ऐसे में किसी भी चीज को अलग व नए तरीके से करने में इन्हें मजा आता है। 

पॉजीटिव सोच की मालिक

ये अपने सकारात्मक व्यव्हार से सभी का दिल आसानी से जीत लेती है। ऐसे में घर हो या ऑफिस हर कोई इनकी कंपनी पसंद करता है। साथ ही इनके साथ समय बीताते और इन्हें अपना दोस्त बनाने की चीह रखता है। अपने इसी गुण सेये लड़कियां सफलता की सीढियों पर बिना किसी रूकावट के चलती है। 

nari,PunjabKesari

प्यार के  मामले में ईमानदार 

इस राशि की लड़कियां अपने प्यार को लेकर पूरी तरह ईमानदार होती है। ये लड़कियां जिसके साथ भी रिलेशनशिप में आती है। उसके साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता बनाती है। साथ ही हर काम, परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ देती है। 

आस्था में रखती है विश्वास 

जहां ये लड़कियां स्वतंत्रता से जिंदगी जीती है, वहीं ये ईश्वीय भक्ति में भी अपनी लगन दिखाती है। भगवान पर अधिक विश्वास करने से ये लड़कियां व्रत रखने और सभी त्योहारों को फैमिली व फ्रेंड्स के साथ मनाने का खूब मजा लेती है। 

सच्चे प्यार की तलाश में रहने वाली

ये लड़कियां हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश में रहती है जो इन्हें सच्चा प्यार करने के साथ जीवन के हर पहलू में इनका साथ दे। ऐसे में ये किसी पार्टी, फंक्शन आदि जगह पर अपने पार्टनर को ढूंढने में लग जाती है। मगर  इनकी पार्टनर में अनगिनत खूबियां तलाशने के चक्कर में इन्हें अपना ड्रीम पार्टनर मिलने में समय लगता है। 

nari,PunjabKesari

नए दोस्त बनाने में माहिर

धनु राशि की लड़कियां दिखने में सुंदर और स्वभाव से चंचल होने के कारण ये बिना डरे किसी से भी बात कर लेती है। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है। 

रिश्ता तोड़ने में नहीं लगाती देर

इस राशि की चाहे अपने मिलनासार नेचर से सभी के साथ जल्दी घूल-मिल जाती है। मगर कहीं कुछ गलत लगने परर ये उस बात पर बोलने से भी कतराती नहीं है। ये जिस तरह दोस्त बनाने में माहिर होती है ठीक उसी तरह कुछ गलत होने पर दोस्ती या रिश्ते को तोड़ने में भी देर नहीं लगाती है। साथ ही ये एख बार जो फैसला ले लेती है। उसे पूरा करके  ही मानती है। 

Related News