20 APRSATURDAY2024 3:03:26 PM
Nari

Birth Date भी खोलता है कई राज, जानिए कैसी होती है मूलांक 7 वाली लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jul, 2021 04:04 PM
Birth Date भी खोलता है कई राज, जानिए कैसी होती है मूलांक 7 वाली लड़कियां

हर किसी में कोई ना कोई खूबी होती है। इसी के चलते वे दूसरों से अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हम पर अपनी राशि के साथ जन्म तारीख भी गहरा असर डालती है। साथ ही इससे भी व्यक्ति की पसंद, नापसंद व आने वाले जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको किसी भी महीने के 7, 16, 25 तारीख में जन्में लोगों के बारे में बताते हैं। इनका सबका मूलांक 7 माना जाता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

समाज में मिलता है मान-सम्मान

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ये लड़कियां बेहद तेज दिमाग की होती है। ऐसे में ये जीवन में एक बेहतरीन मुकाम हासिल करती है। इनकी काबिलित के चलते इन्हें समाज में खूब मान- सम्मान मिलता है। 

PunjabKesari

स्वतंत्र ख्यालों वाली 

तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां स्वतंत्र ख्यालों वाली होती है। ये जिंदगी में किसी बंदिश में रहने की जगह पर खुलकर लाइफ जीना पसंद करती है। 

धार्मिक 

एक और इन लड़कियों को आजादी बेहद ही प्रिय होती है। मगर दूसरी ओर इनका भगवान पर अटूट विश्वास होता है। ऐसे में ये बेहद ही धार्मिक होती है। 

स्पष्टवक्ता व आत्मविश्वासी 

ये लड़कियां कुछ गलत लगने पर चुप नहीं रह पाती है। ऐसे में ये स्पष्टता व आत्मविश्वास से सामने वाले से बात करती है।  

रहस्यमयी 

जहां बात खुद की आती है उस मामले में तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां रहस्यमयी होती है। इनके चेहरे को देखकर कोई भी आसानी से पता नहीं लगा सकता है कि इनके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है। इसके अलावा इसकी रहस्य से जुड़ी बातें हर किसी को बेहद ही दिलचस्प लगती है। 

सपनों की दुनिया में रहने वाली 

तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां मनमौजी होने से सपनों की दुनिया में रहना पसंद करती है। ऐसे ये अपने हिसाब से लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय करती है। 

PunjabKesari

किस्मत के मामले में लक्की 

समाज में इन लड़कियों को खूब मान मिलता है। वहीं ये लड़कियां किस्मत के मामले में भी लक्की मानी जाती है। कहा जा सकता है कि ये लड़कियां अपनी जिंदगी में हर चीज को जल्दी ही हासिल करने के साथ खूब एन्जॉय करती है। 

मेहनती 

तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां मेहनत पर विश्वास रखती है। ये अपनी कड़ी मेहनत से जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। 

हंसमुख 

ये लोग मिलनसार व खुशमिजाज होते हैं। अपने इस नेचर से ये जल्दी ही सामने वाले से घुल-मिल जाते हैं। 

दूर की सोचने वाली 

इनसब के अलावा ये लड़कियां हमेशा दूर की सोचने वाली होती है। ये आगे का सोचकर ही कोई फैसला लेना सही समझती है। 


 

Related News