05 MAYSUNDAY2024 8:35:53 AM
Nari

रोज सुबह खाएं 1 कटोरी भीगे चने, इन रोगों से रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Jul, 2021 03:26 PM
रोज सुबह खाएं 1 कटोरी भीगे चने, इन रोगों से रहेगा बचाव

चने विटामिन ए, बी, सी, डी कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खासतौर पर रातभर भीगे चने सुबह खाली पेट खाने से शरीर को दोगुना फायदा होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

ऐसे करें सेवन 

सबसे पहले 1 कटोरी चने 2-3 बार पानी से धो लें। फिर एक बाउल में पानी व चने डालकर रातभर भिगोएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 

चलिए जानते हैं इसका सेवन करने के फायदे

PunjabKesari

- दिल रहे स्वस्थ 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसतरह दिल बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

- वजन घटाए

अगर आप मोटापे से परेशान है तो आपको भीगे चनों का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स नामक तत्व भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में मोटापे व वजन बढ़ने की परेशानी से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

- खून की कमी करे दूर 

चने अन्य पोषक तत्वों के साथ आयरन से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी करने में मदद मिलती है। वहीं महिलाओं और बच्चे में खून की अधिक कमी होती है। ऐसे में इन्हें चने का सेवन जरूरी करना चाहिए। 

- आंखों के लिए फायदेमंद 

भीगे चनों में बी कैरोटीन नामक तत्व होता है। यह आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे जुड़ी समस्या से बचने के लिए रोजाना सुबह भीगे चनों का सेवन करें। 

PunjabKesari

- हड्डियां होगी मजबूत 

इसे चबाने से एक तरह की एक्सरसाइज होती है। ऐसे में रोजाना भीगे चने खाने से दांतों व हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

- पाचन तंत्र करे मजबूत 

गर्मियों में लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या अधिक होती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर भीगे चने का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति बेहकर होती है और पेट साफ रहता है। इसके साथ कमजोरी दूर होकर शरीर में मजबूती आती है। ऐसे में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करें। 

Related News