27 APRSATURDAY2024 10:29:04 PM
Nari

इन खूबियों की मालिक होती हैं साल के पहले महीने 'January' में जन्मीं लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jan, 2022 11:45 AM
इन खूबियों की मालिक होती हैं साल के पहले महीने 'January' में जन्मीं लड़कियां!

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हम पर अपनी राशि के साथ जन्म का महीना भी प्रभाव डालता है। ऐसे में साल का पहला महीना जनवरी चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको जनवरी में ही पैदा हुई लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ छोटी-बड़ी बातों बताते हैं...

मेहनती व महत्वाकांक्षी

जनवरी में पैदा होने वाली लड़कियां मेहनती व महत्वाकांक्षी होती हैं। ये हर काम को पूरी लगन से करती हैं। जिस चीज को एक बार करने की ठानती हैं उसे हासिल करके ही मानती हैं। ऐसे में ये करियर में खूब नाम कमाती है।

दिल की साफ और भरोसेमंद

ये लड़कियां दिल की साफ होने से भरोसे के लायक होती है। ये एक बार जिसका हाथ थामती हैं पूरी वफादारी से रिश्ता निभाती हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर जनवरी महीने में पैदा हुआ है तो आप खुद को लक्की कह सकते हैं। इसके साथ ही ये दिल में कोई बात रखने की जगह साफ कहने में विश्वास रखती हैं। इसलिए ये गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त करने की जगह सामने वाले को कहना सही समझती हैं।

बातें करने में माहिर

जनवरी में जन्मीं लड़कियां हाजिर जवाब होती हैं। ये अपनी प्यारी व समझदारी भरी बातों से किसी का भी दिल जल्दी ही चीज लेती हैं। इसके अलावा इन्हें बातों-बातों में ही दूसरों से अपना काम निकलवाना खूब आता हैं। मगर फिर भी इन्हें सामने वाले से धोखा मिलने का खतरा रहता हैं।

PunjabKesari

दिमाग से तेज

ये लड़कियां दिमाग से तेज होने से हर काम करने में माहिर होती हैं। इन लड़कियों को नई-नई जगहों पर घूमना व चीजों के बारे में जानना काफी अच्छा लगता हैं। इसके साथ ही ये अपने तेज दिमाग से बड़ी से बड़ी परेशानी को भी मिनटों में हल करने की काबिलियत रखती है।

स्मार्ट व रोमांटिक

ये लड़कियां दिखने में खूबसूरत व अट्रैक्टिव होने से लड़कों को जल्दी ही इंप्रेस कर लेती हैं। इसके अलावा अपने रोमांटिक अंदाज से पार्टनर का जल्दी ही दिल जीत लेती हैं।

प्यार के लिए समर्पित

इन लड़कियों के लिए साथी की खुशी से आगे कुछ नहीं होता हैं। ऐसे में ये अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। मगर फिर भी इन्हें पार्टनर से धोखा मिलने से चांचिस होते हैं। जिंदगी में चाहे तो कुछ भी हो जाएं ये अपना पहला प्यार हमेशा याद रखती हैं।

परिवार को अहमियत देने वाली

ये लड़कियां पार्टनर के साथ उसके परिवार को भी पूरी अहमियत देती हैं। ये साथी व परिवार के सदस्यों की हर छोटी-बड़ी खुशी का बखूबी ध्यान रखती हैं। ऐसे में ये अपनी फैमिली में सबकी चहेती होती हैं।

PunjabKesari

एंडवेंचर के शौकीन

एंडवेंचर की शौकीन होने से इन लड़कियों को खतरों से खेलने का शौंक होता हैं। ये जिंदगी का हर पल पूरी तरह से एन्जॉय करने में विश्वास रखती हैं। इनका मानना हैं कि जिंदगी को अलग-अलग जगह पर घूमकर मौज-मस्ती से बीताना चाहिए। इसलिए इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं जिनके साथ ये पूरी दुनिया घूमें।

जिद्दी और स्वार्थी

बात इस माह में पैदा हुई लड़कियों की कमी की करें तो ये स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं। ये अपने नजरिए से दुनिया को देखना पसंद करती हैं। ऐसे में ये कई बार छोटी-छोटी बातों को भी दिल पर लगाकर सामने वाले से बहस करने लगती हैं। मगर इनके इस नेचर के कारण कई बार ये खुद को ही नुकसान पहुंचा लेती हैं।
 

PC: freepik and pinterest

Related News