27 APRSATURDAY2024 5:16:33 PM
Nari

सिर्फ बाल और स्किन ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है Vitamin E

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Feb, 2022 10:38 AM
सिर्फ बाल और स्किन ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है Vitamin E

एक्सपर्ट अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए डेली डाइट में विटामिन ई से भरपूर चीजों जरूर होनी चाहिए। यह स्किन व बाल के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इसकी कमी से तनाव, कमजोर इम्यूनिटी, एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में शरीर को विटामिन ई से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं...

मानसिक रोग रखे दूर

शरीर में विटामिन ई की कमी होने से मानसिक रोग होने का खतरा रहता है। इसलिए डेली डाइट में विटामिन ई से भरपूर चीजों को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे दिमाग की कोशिकाओं को पोषण मिलता है। इससे दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। इसके साथ ही तनाव व अन्य समस्याओं से बचाव रहता है।

PunjabKesari

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मददगार

विटामनिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं को विटामिन ई से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को खून की कमी से बचाव रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन ई रिच फूड का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीामरियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

PunjabKesari

एलर्जी से बचाव

एक्सपर्ट अनुसार, विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर में होने वाली एलर्जी से बचाव रहता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कम

विटामिन ई से भरपूर चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने व इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। एक्सपर्ट अनुसार, शरीर में विटामिन ई की कमी होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बिगड़ने का खतरा रहता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण रोके

विटामिन ई एंटी-एजिंग ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करके बढ़ती उम्र का असर कम किया जा सकता है। यह चेहरे पर झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही इससे चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आता है। इसके लिए आप विटामिन ई कैप्सूल से जेल निकाकर चेहरे पर लगा सकती है। इसके अलावा इसे किसी फेसपैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इसके साथ ही विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर अंदर से मजबूत होता है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari

बालों के लिए फायदेमंद

विटामिन ई बालों संबंधी समस्याएं दूर करने में कारगर माना गया है। इसके लिए नारियल तेल में 1-2 विटामिन ई कैप्सूल की जेल मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल जड़ों से पोषित होंगे। इससे बालों का टूटना, रूखापन दूर होने में मदद मिलेगी। ऐसे में आपको लंबे, घने, मजबूत, मुलायम व सिल्की बाल मिलेंगे।

 

Related News