28 APRSUNDAY2024 10:21:11 PM
Nari

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कंधे में अकड़न, जानिए इसके लक्षण और घरेलू उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Dec, 2021 12:28 PM
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कंधे में अकड़न, जानिए इसके लक्षण और घरेलू उपाय

सर्दियों में ठंड के कारण शरीर में अकड़न होना आम बात है। इसी के साथ बहुत से लोग फ्रोजेन शोल्डर की परेशानी से गुजरते हैं। इसके पीछे का कारण ठंड के साथ गलत अनियमित जीवनशैली के साथ गलत खान-पान भी माना गया है। ऐसे में इससे बचने व हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में फ्रोजेन शोल्डर के लक्षण और इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं...

फ्रोजेन शोल्डर

फ्रोजेन शोल्डर एक तरह का कंधे में होने वाला दर्द है जिसे "एडहेसिव कैप्सूलाइटिस" भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत में थोड़ा सतर्क रहने से समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। नहीं तो कंधे में असहनीय दर्द के कारण काम करने में भी परेशानी हो सकती है। इसके कारण हड्डियों को सही से काम करने में मुश्किल आने लगते हैं। इसके अलावा थोड़ा सा हाथ मोड़ने पर भी दर्द का अहसास होने लगता है।

फ्रोजेन शोल्डर के लक्षण

. लगातार व लंबे समय तक कंधे में दर्द रहना।
. असहनीय दर्द के कारण काम करने में परेशानी होना।
. कंधे में लगातार दर्द होना।
. हाथों को ऊपर या नीचे की और हिलाने से दर्द बढ़ना।

फ्रोजेन शोल्डर कम करने के कुछ घरेलू उपाय

 

. एक्सरसाइज करें

अगर आप कंधे के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से अधिक फायदा मिलेगा। मगर एक्सरसाइज करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा जिस हाथ व कंधे में अधिक दर्द हो उससे कोई भारी सामान उठाने से बचे।

. बर्फ से करें मसाज

आप चाहे तो गर्म की जगह पर ठंडे पानी या बर्फ से भी कंधे की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए एक रुमाल या कपड़े में बर्फ रखें। फिर हल्के से कंधे यानि प्रभावित जगह की सिकाई करें। इस उपाय को 5 मिनट तक अपनाएं।

. गर्म पानी करें इस्तेमाल

शरीर में दर्द, सूजन की समस्या से आराम दिलाने में गर्म पानी फायदेमंद माना गया है। ऐसे में अगर आप फ्रोजन शोल्डर से परेशान है तो गर्म पानी से 10-15 मिनट तक कंधे की सिकाई करें। दिन में 2-3 बार सिकाई करने से आपको आराम महसूस होगा।

. सॉफ्ट पिलो का इस्तेमाल

आमतौर पर सख्त पिलो लेकर सोने से भी कंधों में दर्द होने लगता है। ऐसे में इससे बचने के लिए सॉफ्ट पिलो का इस्तेमाल करें। इससे आपको आराम मिलेगा और नींद अच्छी आएगी।

. कैल्शियमयुक्त भोजन खाएं

एक्सपर्ट अनुसार, शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए ऐसा भोजन खाएं जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो।

 

Related News