28 APRSUNDAY2024 12:10:36 PM
Nari

Pregnancy Tips: महिलाएं जरूर पीएं नारियल पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे और भी फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Feb, 2022 12:27 PM
Pregnancy Tips: महिलाएं जरूर पीएं नारियल पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे और भी फायदे

नारियल पानी टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, राइबोफ्लेविन, इलेक्ट्रोलाइट्स आदि गुण होते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, गर्भावस्था में इसका सेवन करने से मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए फायेदमंद होता है। इसके सेवन से थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। इम्यूनिटी बूस्ट होकर बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के बेमिसाल फायदे...

डिहाइड्रेशन से रहेगा बचाव

प्रेगनेंसी दौरान अधिक मात्रा में लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए। मगर कई महिलाओं को उल्टी आने की समस्या रहती है। वहीं गर्मियों में ज्यादा उल्टी आने व पानी का सेवन कम करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए महिलाओं को रोजाना 1 नारियल पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व व गुण शरीर में पानी की कमी पूरा करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

किडनी रहेगी हेल्दी

नारियल पानी पीने से किडनी की कार्यक्षमा में सुधार आता है। इसके साथ ही यूरिन इन्फेक्शन के खतरे से भी बचाव रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

गर्भावस्था में महिला का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दरअसल, मां के स्वथ रहने से गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर तरीके से विकास होता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस दौरान नारियल पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है।

कब्ज से दिलाए आराम

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी दौरान कब्ज की शिकायत रहती है। इससे बचने व राहत पाने के लिए नारियल पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है। एक्सपर्ट अनुसार, इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सडेंट पाचन तंत्र मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसे में कब्ज व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से आराम रहता है।

PunjabKesari

सीने में जलन की परेशानी होगी दूर

गर्भावस्था दौरान कुछ महिलाओं को सीने में जलन व गैस की परेशानी भी होती है। इससे राहत पाने के लिए महिलाओं को 1 नारियल पानी पीना चाहिए। एक्सपर्ट अनुसार, शरीर में हार्मोनल बदलाव और पेट में पल रहे बच्चे के वजन के कारण सीने में जलन व गैस की शिकायत हो सकती है। मगर नारियल पानी में मौजूद राइबोफ्लेविन और विटामिन सी पेट में एसिड लेवल बनने से रोकते हैं।

भ्रूण का बेहतर विकास

नारियल पानी का सेवन मां व गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे मां के गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है।


pc: freepik, firstcryparenting

Related News