18 APRTHURSDAY2024 9:31:28 PM
Nari

नीतू कपूर की तरह दिखना है जवां और एनर्जेटिक, तो जानिए फिट रहने का सुपरहिट फॉर्मूला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Jul, 2022 07:41 PM
नीतू कपूर की तरह दिखना है जवां और एनर्जेटिक, तो जानिए फिट रहने का सुपरहिट फॉर्मूला

गुजरे जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू सिंह आज 64 साल की हो गई है। इस उम्र में भी वह आज की हीरोइनों को टक्कर दे सकती हैं। नीतू कपूर सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। फिटनेस फिक्र नीतू अपनी लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखती है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी फिटनेस का राज और क्या है उनका डाइट प्लान

PunjabKesari

फिट रहने का सुपरहिट फॉर्मूला

खूब पानी पिएं: नीतू सिंह का मानना है कि खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिना चाहिए।  पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे आप चुस्त-दुरूस्त और फुर्तीले रहती हैं। सुबह के समय पानी पीना अच्छा होता है।


एक्टिव रहें:  वह रोजाना 10 हजार कदम चलती हैं और फिट रहने के लिए हर दो घंटे में खाना खाती हैं। उनका फिटनेस मंत्र है एक्टिव रहना। 


एक्सरसाइज जरूरी:  नीतू कहती हैं कि एक्सरसाइज करना ब्रश करने और नहाने जितना ही महत्वपूर्ण है। उनके  वर्कआउट प्लान में योगा, टीआरएक्स, फ्री फ्रोर्म बोर्ड, बॉडी ब्लेड आदि चीजें शामिल हैं। 

PunjabKesari
नीतू के खाने का रूटीन

अच्छा खान-पान: नीतू मानती हैं कि अच्छा खाएं, अच्छा पिएं, और अच्छा बोलें। अगर आप अच्छा खाएंगे तो आपका शरीर अच्छा दिखेगा। अगर आप अच्छा बोलेंगे, तो लोग आपको प्यार करेंगे।
 

खाना बेहद जरूरी: उनका मानना है कि खाना सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। वह रात को डार्क चॉकलेट खाती हैं साथ ही साथ लगभग हर दो घंटे पर खाना खाती हैं।


मसालेदार खाने को ना: वे सुबह खाली पेट अदरक, दालचीनी और तुलसी लेती हैं। फिर सेब का जूस पीती हैं। लंच में दो सब्जी, सलाद और एक कटोरी दही। वे मसालेदार खाने को छूती तक नहीं है। 

PunjabKesari
 

Related News