19 APRFRIDAY2024 9:24:18 AM
Nari

Goodluck के लिए घर की इन दिशाओं में रखें मिट्टी की ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Nov, 2021 10:25 AM
Goodluck के लिए घर की इन दिशाओं में रखें मिट्टी की ये चीजें

पुराने जमाने में लोग ज्यादातर मिट्टी की चीजें इस्तेमाल करते थे। यह अच्छी सेहत के साथ अच्‍छा पर्यावरण प्रदान करते हैं। वहीं वास्तु अनुसार मिट्टी की चीजें घर पर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। मगर इसे घर पर रखने व सजाने से पहले दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि घर पर कौन सी और किस दिशा में मिट्टी की चीजें रखनी चाहिए...

मिट्टी से बनी मूर्तियां

घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी मूर्तियां रखनी व पूजा करनी चाहिए।‌‌ इसके साथ ही इन मूर्तियों को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही स्थापित करें। वास्तु शास्त्र अनुसार इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

मिट्टी की सजावटी चीजें

घर की उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से माना गया है। ऐसे में इन दिशाओं में मिट्टी से तैयार सजावटी चीजें लगाना शुभ माना जाता है। आप घर पर मिट्टी के गमलों में पौधे भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति बनी रहती है।

PunjabKesari

मिट्टी का घड़ा

मिट्टी का घड़ा घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि घड़ा कभी खाली न रहे। इसमें आप समय-समय पर पानी बदलते रहें। वहीं घड़े का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे पाचन तंत्र व इम्यूनिटी तेज होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari

मिट्टी के दीपक

आज के जमाने में लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपकों को इस्तेमाल करते हैं। मगर वास्तु अनुसार मंदिर में हमेशा मिट्टी के दीपक का प्रयोग करना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

 

 

Related News