23 APRTUESDAY2024 1:52:23 PM
Nari

Feng Shui: घर की इस दिशा पर रखें Aquarium, परिवार में बढ़ेगा प्रेम और होगी तरक्की

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Feb, 2022 11:11 AM
Feng Shui: घर की इस दिशा पर रखें Aquarium, परिवार में बढ़ेगा प्रेम और होगी तरक्की

वास्तु में घर की दिशा के साथ आसपास की चीजें बेहद मायने रखती है। ऐसे में परिवार के सदस्यों की तरक्की व खुशहाली के लिए घर में कुछ चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है। इनमें से एक चीज हैं एक्वेरियम। चीनी वास्तुशास्त्र यानि फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इससे घर के सदस्यों में घर चल रहा तनाव दूर होकर अंदर से खुशी का एहसास होता है। इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं घर पर एक्वेरियम रखने की सही दिशा व तरीका...

इस दिशा में रखने से होगी तरक्की

इसे घर के पूरब और उत्तर के कोने में रखने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जीवन की समस्याएं दूर होकर परिवार में सुख-शांति व खुशियों भरा माहौल रहता है।

PunjabKesari

दक्षिण-पूर्व में रखने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

एक्वेरियम रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ मानी गई है। मान्यता है कि यहां पर एक्वेरियम रखने से घर में सौभाग्य व संपन्नता आती है। इसके साथ ही धन संबंधी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

एक्वेरियम में जरूर रखें ऐसी मछली

फेंगशुई अनुसार, एक्वेरियम में एक काले रंग की और 8-9 नारंगी मछलियां रखनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें एक्वेरियम में एक गोल्ड फिश जरूर रखें। सौभाग्य का प्रतीक होने से इसे रखना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

घर में खुशहाली लाने के लिए

चीनी वास्तु शास्त्र अनुसार, एक्वेरियम में 8 लाल और1 काली मछली रखनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली, ऊर्जा और सौभाग्य का वास होता है। घर के सदस्यों का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही परिवार में एकता बनी रहती है।

इन जगह एक्वेरियम रखने से बचना चाहिए

वास्तु अनुसार, बेडरूम, किचन या घर के बीच में एक्वेरियम रखना से बचना चाहिए। नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

pc: pinterest

Related News