24 APRFRIDAY2026 11:21:27 AM
Nari

KBC को मिला शो का पहला करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल पर टिकी निगाहें

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 06 Nov, 2020 12:30 PM
KBC को मिला शो का पहला करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल पर टिकी निगाहें

टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला है। लेकिन इस बार का सीजन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिलहाल अभी तक इस सीजन का कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन सका है। लेकिन अब शो को उसका पहला करोड़पति जल्द ही मिलने वाला है। 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे कर करोड़पति बनी नाजिया नसीम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 'कौन बनेगा करोड़पति' के आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई है। जिसमें हाॅट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट नाजिया नसीम बैठी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बुलंद आवाज में नाजिया को कहते हैं कि वो एक करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। इस दौरान खुद बिग बी भी खड़े होकर नाजिया के एक करोड़ जीतने पर तालिया बजाते नजर आ रहे हैं। 

 

इसके बाद बिग बी उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं। अब नाजिया 7 करोड़ जीत पाती हैं या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। आपको बता दें 1 करोड़ जीतने वाली नाजिया नसीम का ये एपिसोड 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में शो के एक एपिसोड में ऐसा सवाल पूछा गया जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। उन पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। यहां तक कि अमिताभ बच्चन के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

PunjabKesari

Related News