26 APRFRIDAY2024 8:05:17 PM
Nari

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए करीना कपूर खाती थीं गोंद के लड्डू, जानें इसके फायदे

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 10 Aug, 2021 05:32 PM
हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए करीना कपूर खाती थीं गोंद के लड्डू, जानें इसके फायदे

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कभी सुर्खियों में आने का मौक नहीं छोड़ती। आए दिने करीना अपने दोनों बच्चों के चलते मीडिया के सामने स्पाॅट होती रहती हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से करीना अपनी प्रेगनेंसी बुक को लेकर खबरों में बनी हुई है। करीना अपनी प्रेगनेंसी बाइबल बुक के जरिए रोज नए नए खुलास कर रही हैं। 

बता दें कि करीना कपूर ने अपनी बुक लॉन्च के दौरान बताया कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान गोंद के लड्डू खाती थीं। जी हां करीना अपनी प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी और फिटनेस के लिए गोंद के लड्डू खाती थी। 

PunjabKesari

बता दें कि गोंद के लड्डू की तरह के गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि गोंद के कई फायदे होने के साथ इसके बने लड्डू खाने में भी बेहद टेस्टी होते हैं। इसके लड्डू न्यूट्रिशन का पावरहाउस माने जाते हैं।  आईए जानते हैं गोंद के लड्डू खाने से शरीर में कैसे लाभ पहुंचता है-

इम्यूनिटी के इन शारीरिक दिक्कतों को भी दूर करता है
गोंद के लड्डू ज्यादातर सर्दियों में खाए जाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, गोंद के लड्डू खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है इसके साथ ही सर्दी-खांसी से भी राहत मिलती है।  अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपके लिए काफी फायदेमंद है। गोंद जोड़ों के लिए ल्यूब्रिकेंट का काम करके जॉइंट पेन से भी बचाता है। डिलीवरी के बाद गोंद के लड्डू खाने से रिकवरी के लिए ताकत मिलती है साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग करवाने में भी मदद मिलती है। 

PunjabKesari
 
एनर्जी बढ़ाए
गोंद के लड्डू खाने से शरीर में अलग ही तरह की एनर्जी आती है।  गोंद के लड्डू घी, आटे, चीनी, गोंद और ड्राईफ्रूट्स के बने होते हैं लिहाजा विटामिन्स और न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भी होते हैं जो हड्डियां के लिए फायदेमंद होते है। 
 
जानिए क्या फर्क है गोंद और गोंद कतीरे में?
गोंद और गोंद कतीरे दोनों में बहुत फर्क होता है। गोंद और गोंद कतीरा देखने में अलग होने के साथ इनके फायदे भी अलग होते हैं। गोंद की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दी में खाया जाता है वहीं गोंद कतीरे में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं और इसे गर्मी में खाते हैं। 

PunjabKesari
 
गोंद का कहा किया जा सकता है इस्तेमाल
गोंद के लड्डू में गोंद का इस्तेमाल किया जाता है जबकि गोंद कतीरा शर्बत, दही वगैरह में डालकर खाया जाता है। इसके अलावा गोंद कतीरा ब्रेस्ट इनलार्जमेंट का हर्बल ट्रीटमेंट भी माना जाता है। वहीं पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने और कई तरह की समस्याओं के ट्रीटमेंट के लिए गोंद कतीरा फायदेमंद होता है। 

Related News