20 APRSATURDAY2024 10:13:54 AM
Nari

करीना कपूर की प्रेगनेंसी बुक से लीक हुई छोटे बेटे 'जे' की तस्वीरें, लोगों ने कहा तैमूर की काॅपी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 15 Jul, 2021 12:17 PM
करीना कपूर की प्रेगनेंसी बुक से लीक हुई छोटे बेटे 'जे' की तस्वीरें, लोगों ने कहा तैमूर की काॅपी

करीना कपूर खान इन दिनों अपने दूसरे बच्चे जेह के चलते खूब सुर्खियों में है। हाल ही में उनके पिता रणधीर कपूर ने करीना के दूसरे बेटे के नाम यानि की  'जेह' पुष्टि की थी। तो वहीं इससे पहले करीना ने 9 जुलाई को अपनी बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की है। यह किताब अपने टाइटल को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में है। 

PunjabKesari

सामने आई करीना के दूसरे बेटे 'जेह' की तस्वीरें
वहीं, लंबे समय से कैमरे की नज़रों से दूर करीना के दूसरे बेटे 'जेह' की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उनके बेटे तैमूर और जे की तस्वीरें हैं जिन्हें किताब से ली गई है। बता दें कि करीना कपूर ने अब तक अपने छोटे बेटे की तस्वीर मीडिया और फैंस को नहीं दिखाई है।

PunjabKesari

करीना की  बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' से ली गई है यह तस्वीरें
लंबे समय तक मीडिया के कैमरों से बचाते हुए करीना के दूसरे बेटे की अब तस्वीरे सार्वजनिक हो गई है। एक फैन पेज पर दो तस्वीरें हैं जिनको लेकर दावा किया जा रहा है इनमें एक फोटो उनके बेटे जे की है। करीना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी बुक लॉन्च की है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उसी से ली गई है। 

PunjabKesari
 
जेह बिल्कुल तैमूर की काॅपी 
करीना के फैन पेज पर कैप्शन है, हमें उनकी किताब में कुछ अनदेखी तस्वीरें भी देखने को मिलीं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। पहली फोटो तैमूर और दूसरी जेह की है। बता दें कि करीना और सैफ बेटे को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। करीना ने फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद से लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब थे। वहीं अब सामने आई जेह की तस्वीरें देख लोग तैमूर से तुलना कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि जेह बिल्कुल तैमूर की काॅपी है। 

Related News