26 APRFRIDAY2024 6:25:52 PM
Nari

बेबो और लोलो का यह है रणधीर कपूर के लिए फादर्स डे प्लान, इस तरह देंगी सरप्राइज

  • Updated: 17 Jun, 2018 02:33 PM
बेबो और लोलो का यह है रणधीर कपूर के लिए फादर्स डे प्लान, इस तरह देंगी सरप्राइज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिलहाल लंदन में अपने बेटे तैमूर, बहन करिश्मा और पति सैफ अली खान के साथ घूमने गई हैं। पर फिर भी अपनी मौज-मस्ती के बीच करीना और करिश्मा ने अपने पापा रणधीर कपूर के लिए फादर्स डे के मौके पर एक स्पैशल गिफ्ट प्लान किया है। 

PunjabKesari
मीडिया में आई खबरों की माने तो करीना-करिश्मा ने रणधीर कपूर के लिए स्विट्जरलैंड का हॉलीडे ट्रिप प्लान किया है। लंदन का ट्रिप खत्म करने के बाद बेबो और लोलो ने प्लान‍िंग की है कि वह पापा के साथ स्विट्जरलैंड घूमने जाएंगी। 

PunjabKesari
हालही में करीना कपूर की 'वीरे दी वैडिंग' फिल्म रिलीज हुई है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई है। कुछ दिन पहले ही करीना और सैफ ने साथ में एक एड फिल्म शूट की है इस की एड की फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News