03 MAYFRIDAY2024 6:05:36 PM
Nari

कंगना आज रावण दहन कर बदलेगी इतिहास, 50 साल में पहली बार महिला के हाथों चलेगा तीर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2023 10:39 AM
कंगना आज रावण दहन कर बदलेगी इतिहास, 50 साल में पहली बार महिला के हाथों चलेगा तीर

अभिनेत्री कंगना रनौत आज दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


कंगना ने भी खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनकी फिल्म तेजस देखने की भी रिक्वेस्ट की जो 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- "लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक महिला रावण के पुतले का दहन करेगी. जय श्री राम."। 

PunjabKesari
याद हो कि पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। सिंह ने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा- , ‘‘चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी की उपस्थिति होती है। 

PunjabKesari
अतीत में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। पूर्व में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। बता दें कि पिछले महीने संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट सुनिश्चित करता है। 

Related News