25 JUNTUESDAY2024 10:40:10 PM
Nari

पंखे से लटकी मिली काजोल की को स्टार  नूर मालाबिका, सड़-गल चुका था शव

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Jun, 2024 03:13 PM
पंखे से लटकी मिली काजोल की को स्टार  नूर मालाबिका, सड़-गल चुका था शव

फिल्ती दुनिया में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी मौत की खबर ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। अब इस लिस्ट में  नूर मालाबिका दास का नाम भी जुड़ गया है। काजोल के साथ काम कर चुकी  एक्ट्रेस को उनके मंबई के घर में मृत पाया गया। इस दौरान उनके शव की हालत बेहद ही खराब थी। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Noor Malabika (@noormalabika1)


 कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका 'द ट्रायल' सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं।  6 जून को उनके  लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार फ्लैट से बदबू आने के चलते पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Noor Malabika (@noormalabika1)

शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नूर का  शव अंधेरी उनके घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। 37 वर्ष की एक्ट्रेसपहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज थीं। अभी तक उनके परिवार वालों के बारे में भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली NGO की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Noor Malabika (@noormalabika1)

बता दें कि नूर मालाबिका दास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उन्होंने पांच दिन पहले ही अपनी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थी। अब उनका अचानक से इतना बड़ा कदम उठाना कई बड़े सवाल पैदा कर रहा है।  वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई 'द ट्रायल' में काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ नजर आ चुकी हैं।

Related News